2022 के ये 6 TV shows जिन्होंने इस साल किया TRP चार्ट्स पर राज

Top TV Shows 2022 : दिसंबर ख़तम होने में अभी कुछ दिन ही बाकि है कुछ दिनों बाद ही 2022 ख़त्म हो जायेगा। ऐसे में बॉलीवुड से लेकर टीवी शो ने भी काफी एंटरटेन किया है। ऐसे में आइए आपको 2022 के कुछ टीवी शोज़ के बारे में बता देते हैं, जिन्होंने इस साल TRP चार्ट्स पर राज किया है......

2022 के ये 6 TV shows जिन्होंने इस साल किया TRP चार्ट्स पर राज

Top TV Shows 2022 : दिसंबर ख़तम होने में अभी कुछ दिन ही बाकि है कुछ दिनों बाद ही 2022 ख़त्म हो जायेगा। ऐसे में बॉलीवुड से लेकर टीवी शो ने भी काफी एंटरटेन किया है। ऐसे में आइए आपको 2022 के कुछ टीवी शोज़ के बारे में बता देते हैं, जिन्होंने इस साल TRP चार्ट्स पर राज किया है।  

1. अनुपमा - Anupama

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly), गौरव खन्ना (Gaurav Khanna), सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) और मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) स्टारर ये टीवी शो BARC द्वारा TRP चार्ट पर कई हफ़्तों तक टॉप पर रहा था। अनुपमा (Anupama) और अनुज (Anuj) की शादी से लेकर एडॉप्शन और पारस कलनावत (Paras Kalnawat) के शो में रिप्लेस होने समेत ऐसी कई चीज़ें थीं, जिसने शो में ऑडियंस की दिलचस्पी बनाए रखी। इस शो में कपाड़िया ने भी अनुपमा (Anupama) की ज़िन्दगी में ट्विस्ट लाकर हमें बहुत एंटरटेन किया।

ये भी पढ़ें - Dates Health Benefits: खजूर के 5 जबरदस्त फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, सेहत के लिए है वरदान

2. बड़े अच्छे लगते हैं 2 - Bade Acche Lagte Hain 2

इस साल दिशा परमार (Disha Parmar) और नकुल मेहता (Nakuul Mehta) स्टारर बड़े अच्छे लगते हैं 2 भी टॉप TV शोज़ की लिस्ट में रहा। इस शो में ये बताया गया है कि शादी के बाद भी पति पत्नी के बीच बहुत प्यार  रहता है।आपकी जानकरी के लिए बता दें की  शो 2021 में भी टॉप शोज़ में से एक था। 

3. गुम हैं किसी के प्यार में - Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein

इस पॉपुलर TV शो में नील भट्ट (विराट) (Neil Bhatt, Virat), आएशा सिंह (साईं ) (Ayesha Singh, Sai) और ऐश्वर्या शर्मा (पाखी ) (Aishwarya Sharma, Pakhi) का क़िरदार निभाते हैं। सदा-श्रुति से लेकर साईं और विराट के बीच का कन्फेशन, सम्राट की मौत वाला मोड़, साईं और विराट का बच्चा होना, और साथ में उनका अलग होना कई चीज़ें थीं, जिस वजह से इस शो में कई ट्विस्ट और टर्न देखने को मिले और हम सब को काफी एंटरटेन किया। 

ये भी पढ़ें - 225 साल पुरानी घंटावाला की दुकान बंद, जिसकी मिठाई के शौक़ीन थे मुग़ल और अंग्रेज़

4. ये रिश्ता क्या कहलाता है - Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopra) और प्रणाली राठौर स्टारर (Pranali Rathore starrer) TV show ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) सबसे पसंद किए जाने वाले शोज़ में से एक है। ये सबसे लंबे समय तक चलने वाले TV shows में से भी एक है। इसमें इस साल AbhiRa की शादी हो गई, आरोही की भी नील से शादी हो गई। हलाकि शो की रेटिंग बीच में थोड़ी डगमगाई थी, लेकिन थोड़े समय के बाद फिर से रेटिंग टॉप पर आ गई थी। 

5. इमली - Imlie

फ़हमान ख़ान (आर्यन सिंह राठौर) (Fahman Khan, Aryan Singh Rathor) और सुम्बुल तौक़ीर (इमली) (Sumbul Tauqeer, Imli) के रूप में शो में ख़ूब प्यार बटोरा। इस शो में काफ़ी सारे ट्विस्ट थे, जिनको ऑडियंस की तरफ़ से मिला-जुला रिस्पांस मिला। लेकिन इमली (Imli) हिट रही, इसके बाद सुम्बुल और फ़हमान ने शो छोड़ दिया था। जिसके बाद बतौर न्यू कास्ट करण बोहरा, मेघा चक्रबर्ती और सीरत कपूर ने शो को ज्वाइन किया। वो तीनों ने भी लोगों का दिल जीत रखा हैं। 

ये भी पढ़ें - सावधान! क्या आपको भी है बार-बार उंगलियां चटकाने की आदत, हो सकते है इस बड़ी बीमारी के शिकार?

6. ये हैं चाहतें - Yeh Hai Chahatein

सरगुन कौर लूथरा (Sargun Kaur Luthra) और अबरार क़ाज़ी (Abrar Qazi) स्टारर TV show ‘ये हैं चाहतें’ (Yeh Hai Chahatein) ने इस साल Rusha के रीयूनियन (reunion) और सेपरेशन (separation) के साथ बड़ा लूप लिया। शादी के बाद टाइम लीप, अरमान का शो में वापसी करना आदि ऐसी कई चीज़ें थीं, जिसने ऑडियंस की बीच दिलचस्पी बनाए रखी।