43 की उम्र में पहली बार बनी Bipasha Basu मां, बेबी गर्ल को दिया जन्म

बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh) के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 43 साल की उम्र में बिपाशा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है....

43 की उम्र में पहली बार बनी Bipasha Basu मां, बेबी गर्ल को दिया जन्म

बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh) को timesdrop तरफ से बहुत-बहुत बधाई। बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh) के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 43 साल की उम्र में बिपाशा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। बिपाशा और करण माता-पिता बन गए हैं। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के बाद अब बॉलीवुड (Bollywood) की ये प्यारी जोड़ी भी पैरेंट क्लब में शामिल हो चुकी है।

बिपाशा-करण के घर आया नन्हा मेहमान - Little guest came to Bipasha-Karan's house

बिपाशा और करण के बच्चे के जन्म की खबर सामने आते ही बधाई का सिलसिला शुरू हो गया। इस खुशी के मौके पर कपल को उनके फैन्स और बहुत से सेलेब्स की तरफ से ढेर सारी बधाइयां और विश मिल रहा है. बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के घर नन्ही परी के आने से उनका परिवार पूरा हो गया है और उनका जीवन खुशियों से भर गया है।

ये भी पढ़ें - इस बार भी Maruti car बिक्री में रहा सबसे आगे, 31 Km तक का माइलेज देगी ये 3.39 लाख की कार

प्रेग्नेंसी के दौरान बिपाशा सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहीं। बिपाशा ने कई ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट करवाकर फैंस की धड़कनें तेज कर दी हैं। बिपाशा के मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें अभी भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। प्रेग्नेंसी जर्नी के दौरान एक्ट्रेस को फैमिली के साथ-साथ फैंस का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला है।

बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) बॉलीवुड के पावर कपल हैं। दोनों एक दूसरे पर प्यार बरसाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। बिपाशा-करण ने 2016 में शादी की थी। शादी के बाद से कई बार बिपाशा के प्रेग्नेंट होने की खबरें सामने आ रही हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने इस साल अगस्त में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज शेयर की थी।

ये भी पढ़ें - फिल्मों से चुराया Black Money को White करने का तरीका, 20 की नोट का दूसरा हिस्सा जिससे मिलता, उसे देने थे 2 करोड़ रुपये

अब कपल की जिंदगी में एक नन्हे मेहमान की एंट्री के साथ ही उनकी दुनिया और भी खूबसूरत हो गई है। फैंस अब इस कपल के बेबी को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. देखते हैं बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) आखिर कब अपने फैंस को अपनी बेबी की झलक दिखाते हैं.