Money Saving Tips: ये 3 आदतें बना सकती हैं व्यक्ति को धनवान, खर्च के बावजूद बढ़ता है बैंक बैलेंस

दिन पर दिन बढ़ते खर्च ने व्यक्ति की जेब खाली कर दी है। फिजूलखर्ची से तनख्वाह 10 दिनों में खत्म हो जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। वास्तु में इस समस्या के कई उपाय बताए गए हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ वास्तु उपायों के बारे में....

Money Saving Tips: ये 3 आदतें बना सकती हैं व्यक्ति को धनवान, खर्च के बावजूद बढ़ता है बैंक बैलेंस

दिन पर दिन बढ़ते खर्च ने व्यक्ति की जेब खाली कर दी है। हम अक्सर लोगों को यह कहते हुए सुनते हैं कि सैलरी आयी नहीं और खत्म हो गई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार कुछ खामियों की वजह से इंसान सैलरी से बचत नहीं कर पाता है। फिजूलखर्ची से तनख्वाह 10 दिनों में खत्म हो जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। वास्तु में इस समस्या के कई उपाय बताए गए हैं।

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार बड़ी बचत करने के लिए आपको बस अपनी आदतों में थोड़ा सुधार करना होगा। इन आदतों को अपनाकर आप फिजूलखर्ची पर रोक लगा सकते हैं। साथ ही आप कम सैलरी में भी अच्छे से गुजारा कर सकते हैं और उसमें बचत भी कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ वास्तु उपायों के बारे में।

ये भी पढ़ें - Dandruff Remedies: सर्दियों में रुसी की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 फायदेमंद घरेलू नुस्खे

सोने से पहले पैर धोएं - Wash feet before sleeping

Non-Leather Waterproof Socks For Ablution | The Wudhu Socks

वास्तु विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आप भी फिजूलखर्ची से परेशान हैं तो रात को सोने से पहले पैर धो लें। और बिस्तर पर चढ़ने से पहले पैरों को अच्छे से पोंछ लें। कहा जाता है कि इससे दिमाग शांत होता है और थकान दूर होती है। व्यक्ति को अच्छी नींद आती है। मन के प्रसन्न रहने पर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सारे काम बन जाते हैं।

घर के बाहर साफ-सफाई रखें - keep the outside clean

दिवाली के साफ सफाई बन जायेगी आसान, ट्राई करें ये आसान से टिप्स: घर की सफाई

अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार करना चाहते हैं तो घर के बाहर साफ-सफाई रखें। कचरा मत डालो। इसके अलावा घर में नियमित रूप से पूजा-पाठ करें और घर के मुख्य द्वार पर रोजना गंगाजल का छिड़काव करें. ऐसा करने से मां लक्ष्मी आएंगी और परिवार पर आ रहे संकटों से मुक्ति मिलेगी।

कपूर जलाकर आरती करें - Perform aarti by lighting camphor

Kapur ke chamatkari upay: to get health wealth money do this upay

शास्त्रों में कहा गया है कि नियमित रूप से घर में पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। सुबह-शाम कपूर की आरती करने से घर में कपूर की महक आती है और घर में नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। इस उपाय से परिवार की उन्नति के मार्ग खुलते हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।