Rahu For Tula Rashi 2023: नए साल में बदलने वाली है तुला राशि के जातकों की किस्मत, भूलकर भी न करें ये एक गलती

Rahu for Libra 2023: साल 2023 में राहु की चाल तुला राशि के लिहाज से बेहद खास मानी जा रही है। जैसा कि हम जानते हैं कि 30 अक्टूबर 2023 तक राहु मेष राशि में रहेगा। इसके बाद 30 अक्टूबर 2023 को राहु वक्री अवस्था में मीन राशि में गोचर करेगा। तुला राशि के जातकों के लिए राहु की यह स्थिति मिश्रित फल देगी....

Rahu For Tula Rashi 2023: नए साल में बदलने वाली है तुला राशि के जातकों की किस्मत, भूलकर भी न करें ये एक गलती

Rahu for Libra 2023: साल 2023 में राहु की चाल तुला राशि के लिहाज से बेहद खास मानी जा रही है। जैसा कि हम जानते हैं कि 30 अक्टूबर 2023 तक राहु मेष राशि में रहेगा। इसके बाद 30 अक्टूबर 2023 को राहु वक्री अवस्था में मीन राशि में गोचर करेगा। तुला राशि के जातकों के लिए राहु की यह स्थिति मिश्रित फल देगी। आइए ज्योतिषी प्रतीक भट्ट से जानते हैं कि साल 2023 में तुला राशि के जातकों पर राहु का क्या प्रभाव रहेगा।

राहु 30 अक्टूबर तक तुला राशि के सप्तम भाव में गोचर करेगा। इसके बाद यह मीन राशि में गोचर करेगा और आपके छठे भाव को प्रभावित करेगा। सप्तम भाव केंद्र स्थान है, जहां राहु मजबूत स्थिति में होकर शुभ फल देता है। तुला राशि वालों के लिए साल 2023 में राहु धन-धान्य लेकर आ रहा है। नए साल पर नजर डालें तो कन्या लग्न उदय हो रहा है। 2023 का सम भी इसके साथ है अर्थात केतु का अंक भी इसके साथ है। ऐसे में तुला राशि के जातकों को बेहद शुभ परिणाम मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें - Tunisha Sharma Mother Emotional Video: तुनिशा की अंतिम विदाई आज, बेटी की बॉडी देख मां का हुआ बुरा हाल

धन की स्थिति (Money status)- साल 2023 में तुला राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष काफी मजबूत नजर आ रहा है। रुपया, पैसों की स्थिति काफी अच्छी नजर आ रही है। आने वाला वर्ष आपके बैंक बैलेंस में वृद्धि ला सकता है। शेयर बाजार में निवेश करने वालों को भरपूर फायदा मिलेगा। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। अगर आपने किसी प्रॉपर्टी में निवेश किया है तो उसकी वैल्यू भी दोगुनी हो सकती है। हालांकि इस साल आप संपत्ति बेचने से ज्यादा खरीदने की स्थिति में रहेंगे।

करियर और व्यवसाय (Career and Business)- करियर-व्यवसाय के लिहाज से राहु की स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही है। राजकीय सफलता मिल सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नाम और यश की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति के संकेत हैं। कोई शुभ समाचार मिलेगा। चूंकि राहु विदेशों का कारक है इसलिए विदेशों से शुभ समाचार मिल सकते हैं।

पेशेवर जीवन में आपको कोई बड़ा पद, बड़ी प्रतिष्ठा मिल सकती है। राहु से जुड़ी चीजें जैसे प्लास्टिक, लोहा, इलेक्ट्रॉनिक्स, संचार आदि क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को अधिक लाभ मिलने की संभावना है।

रिश्तों पर प्रभाव (Effect on relationships)- पारिवारिक जीवन की बात करें तो सप्तम भाव में राहु रिश्तों में उथल-पुथल ला सकता है। नतीजतन, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हो सकता है। विवाह से जुड़े मामलों में कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। दूसरी महिलाओं से संबंध आपको परेशानी में डाल सकते हैं। तो नए साल में ये एक गलती करने से बचें।

स्वास्थ्य की स्थिति (Health status)- साल 2023 में आपको स्वास्थ्य के मोर्चे पर थोड़ा संभलकर रहना होगा। दांतों से जुड़ी समस्या या पाचन संबंधी समस्या आपको घेर सकती है। राहु स्त्रोत का पाठ करें और मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें तो आपके लिए शुभ रहेगा।