अपनी बेटी के साथ वृंदावन के आश्रम पहुंचे Anushka Sharma और विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट (Indian cricket) टीम के पूर्व कप्तान (Former captain )विराट कोहली (Virat Kohli)और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) हाल ही में वृंदावन (Vrindavan) पहुंचे और यहां बाबा नीम करौली के आश्रम गए जिसकी वीडियो तेज़ी से वायरल हो रही है इस वीडियो में.....

अपनी बेटी के साथ वृंदावन के आश्रम पहुंचे Anushka Sharma और विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट (Indian cricket) टीम के पूर्व कप्तान (Former captain )विराट कोहली (Virat Kohli)और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) हाल ही में वृंदावन (Vrindavan) पहुंचे और यहां बाबा नीम करौली के आश्रम गए। इसके साथ ही विराट और अनुष्का प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के आश्रम भी गए और उनके दर्शन किए। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विराट और अनुष्का के साथ उनकी बेटी वामिका (Vamika) भी नजर आईं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में विराट और अनुष्का प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के आश्रम में नजर आ रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अनुष्का और विराट नीचे जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं और वामिका अनुष्का की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। विराट-अनुष्का हाथ जोड़कर प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। इसके बाद आश्रम के लोग अनुष्का को चुनरी से ढक देते हैं, जिसके बाद अनुष्का सिर झुकाए नजर आती हैं।

बता दें कि विराट, अनुष्का और उनकी बेटी वामिका नवंबर 2022 में उत्तराखंड भी गए थे। इस दौरान तीनों वहां के मशहूर मंदिरों में माथा टेकते नजर आए। उस वक्त भी कोहली परिवार बाबा नीम करोली के आश्रम में भी दर्शन के लिए गया था। उस वक्त भी दोनों की तस्वीरें वायरल हुई थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी, यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है.