Astro Tips: भाग्यशाली लोगों के तलवे में होते है ऐसे निशान, इन आसान तरीकों से पहचानें

Samudra Shastra: समुद्र शास्त्र भी ज्योतिष की एक प्रमुख शाखा है। इसके अंतर्गत शरीर के विभिन्न अंगों की बनावट, रंग, आकार-प्रकार आदि के माध्यम से भविष्य जानने की विधियाँ बताई जाती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि शरीर के महत्वपूर्ण अंगों के जरिए भविष्य कैसे जाना जा सकता है...

Astro Tips: भाग्यशाली लोगों के तलवे में होते है ऐसे निशान, इन आसान तरीकों से पहचानें

Samudra Shastra: समुद्र शास्त्र भी ज्योतिष की एक प्रमुख शाखा है। इसके अंतर्गत शरीर के विभिन्न अंगों की बनावट, रंग, आकार-प्रकार आदि के माध्यम से भविष्य जानने की विधियाँ बताई जाती हैं। इन विधियों से यह भी पता चल जाता है कि व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व कैसा है।

आज हम आपको बताएंगे कि शरीर के महत्वपूर्ण अंगों के जरिए भविष्य कैसे जाना जा सकता है। पैरों के तलवों (soles of feet) की बनावट और उनमें बने निशान आपके भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। समुद्र शास्त्र के अनुसार अगर पैरों के तलुवों पर कुछ खास निशान बन जाएं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। जिन लोगों के पैरों में ये निशान होते हैं वे बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। इन निशानों के होने से किस्मत चमकती है और दुनिया के सभी सुखों की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें - Money Saving Tips: ये 3 आदतें बना सकती हैं व्यक्ति को धनवान, खर्च के बावजूद बढ़ता है बैंक बैलेंस

पैरों के तलुवों में छिपा है भविष्य - The future is hidden in the soles of the feet

पैरों के तलवों की बनावट और उनमें बने निशान भविष्य के बारे में बताते हैं। समुद्र शास्त्र में पैरों के तलुवों में कुछ निशान होना बहुत ही शुभ बताया गया है। जिन लोगों के तलुवों पर ये निशान होते हैं, वे बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। इन निशानों का होना ही किस्मत को चमकाने और दुनिया की सारी खुशियां पाने के लिए काफी है।

  • जिन लोगों के तलवे लाल और चिकने होते हैं, वे बहुत भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। ये अपने जीवन में अपार धन कमाते हैं।
  • वहीं दूसरी तरफ फटी एड़ियां और रूखी त्वचा वाले पैर अच्छे नहीं माने जाते हैं। ऐसे लोगों को जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ता है।
  • फ्लैट फुट वाले लोग मेहनती और खुले विचारों वाले होते हैं। लोगों की मदद करने में ये हमेशा आगे रहते हैं। साथ ही ये अपनी तरक्की के लिए भरपूर प्रयास भी करते रहते हैं।
  • समुद्र शास्त्र के अनुसार पांव के तलुए में चक्र, कमल का फूल, शंख, तलवार, सांप, ध्वज का चिन्ह व्यक्ति को उच्च पद और बहुत प्रसिद्धि दिलाता है।
  • यदि कोई रेखा एड़ी से शुरू होकर अंगूठे के मध्य भाग तक पहुंचे तो ऐसे लोगों के पास बहुत धन होता है। उनका जीवन विलासिता में बीतता है।
  • पीला तलवा ज्योतिष और सेहत दोनों की दृष्टि से ठीक नहीं होता है। इसके पीछे खून की कमी या कोई बीमारी कारण हो सकती है। साथ ही ऐसे लोग दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते इसलिए लोग इनसे दूर रहना ही पसंद करते हैं।
  • तलुए काले हों तो ऐसे जातक धोखेबाज, निःसंतान, धन की तंगी के शिकार होते हैं। इसके अलावा इनके जीवन में हमेशा कोई न कोई समस्या आती ही रहती है।