आंखों की रोशनी को रखना है बेहतर तो जानिए फायदेमंद उपाय

आंखों की जरिए ही हम अपने आसपास की सभी चीजों को बड़ी आसानी से और साफ तौर पर देख सकते हैं। आंखों के स्वस्थ रहने पर ही हम अपने दिनचर्या के सभी कार्यों को बड़ी आसानी से पूरा कर लेते हैं।

आंखों की रोशनी को रखना है बेहतर तो जानिए फायदेमंद उपाय

कहते हैं आंखें है तो जहां हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आंखों से ही हम इस दुनिया को देखते हैं, इसलिए अपने शरीर की देखभाल करने की तरह, अपनी आंखों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। आंखों को परेशानी इन दिनों आम समस्याओं में से एक है। हालांकि कई लोगों को समस्या की गंभीरता का एहसास नहीं है। अगर कमजोर आंखों की रोशनी को नजरअंदाज कर दिया जाए तो दृष्टिदोष या दूरदर्शिता या फिर आम भाषा में समझे तो आंखों की रोशनी भी जा सकती है।

आंखों की जरिए ही हम अपने आसपास की सभी चीजों को बड़ी आसानी से और साफ तौर पर देख सकते हैं। आंखों के स्वस्थ रहने पर ही हम अपने दिनचर्या के सभी कार्यों को बड़ी आसानी से पूरा कर लेते हैं। वहीं आंखों में जब थोड़ी सी भी खराबी आ जाती है तो हमें चश्मे का सहारा लेना पड़ता है जिसके बाद हमारी आंखों को अक्सर डॉक्टरी देखभाल की जरूरत पड़ती है।

हालांकि कुछ खास आदतों के जरिए और कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर हम अपनी आंखों को स्वस्थ बनाए रख सकते हैं। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए नीचे कुछ खास फल और घरेलू तरीके बनाए जा रहे हैं जिसे आप नियमित रूप से इस्तेमाल करके आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं।

गुलाब जल:

how to make pure rose water at home janiye gulab jal ke fayde samp | Rose  Water: चेहरे पर लगाना चाहिए शुद्ध गुलाब जल, जानें घर पर बनाने का आसान तरीका  |

छवि स्रोत ZeeNews

गुलाब जल आंखों के लिए काफी कारगर माना जाता है। वैसे तो यह मूड को फ्रेश करने और त्वचा को निखार देने का भी काम करता है लेकिन कुछ वैज्ञानिक अध्ययन में इस बात की पुष्टि की गई है तो गुलाब जल का सेवन आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डॉक्टर की सलाह लेकर आप गुलाब जल की दो तीन बूंद को हफ्ते में दो से तीन बार आंखों में डाल सकते हैं। यहां आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल को साफ करने के लिए भी काफी मददगार साबित होगा।

सरसों का तेल:

Know the benefits of mustard oil or sarson ka tel for your skin, hair and  health | Health Tips and News

छवि स्रोत TimesNow

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ के द्वारा कई लोगों पर ट्रायल करके यह देखा गया कि सरसों का तेल इस्तेमाल करने से आंखों की रोशनी को बढ़ाने में काफी मदद मिलती है। ट्रायल करने के दौरान लोगों के पैरों में करीब 10 मिनट तक रोजाना सरसों के तेल की मालिश की गई और उनके देखने की क्षमता में सकारात्मक रूप से सुधार भी देखने को मिला। इसलिए वैज्ञानिक सबूतों के आधार पर आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए पैरों के तलवे में सरसों के तेल से रोजाना 10 मिनट तक मालिश करें आपको सकारात्मक रूप से इसका फायदा देखने को मिलेगा।

एक्सर्साइज करें:

Why we should exercise - and why we don't - Harvard Health

छवि स्रोत HarvardHealth

आंखों की देखने की क्षमता को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना भी बहुत जरूरी माना जाता है। इस पर डॉक्टरी अध्ययन भी किए गए हैं जिसमें इस बात की पुष्टि होती है कि नियमित रूप से व्यायाम करने वाले और हेल्दी वेट रखने वाले लोगों में आंखों की रोशनी काफी अच्छी होती है। वजन बढ़ने के कारण टाइप टू डायबिटीज से पीड़ित लोगों में भी आंखों की रोशनी कमजोर हो जाती है यही वजह है कि संतुलित वजन आंखों की रोशनी के लिए काफी हद तक जिम्मेदार होता है। इसलिए नियमित रूप से व्यायाम करें और अपनी आंखों को स्वस्थ रखें।

बादाम का दूध:

How to Make Badam Milk Easily – Step By Step Photos & Video

छवि स्रोत AartiMadan

बादाम का सेवन करने से भी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में काफी मदद मिलती है। यूनाइटेड स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार बादाम में विटामिन-ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है। आप चाहें तो इसे दूध के साथ ही खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके जरिए आपको दूध और बादाम दोनों में मौजूद विटामिन-ए की मात्रा मिलेगी जो आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करती है। ज्यादातर लोगों के द्वारा आंखों को स्वस्थ रखने के लिए बादाम मिल्क का सेवन रात को सोने से पहले जरूर किया जाता है।

आंवला का सेवन:

Amla Benefits - 8 Reasons to Eat Amla & Amla Juice - HealthifyMe

छवि स्रोत HealthifyMe

आंवला एक ऐसा फल है जिसे आप अलग-अलग रूपों में खा सकते हैं। इसकी चटनी से लेकर इसके अचार और मुरब्बे के साथ- जूस के रूप में भी सेवन किया जाता है। दरअसल इसमें विटामिन-सी की मात्रा पाई जाती है जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है। एंटी ऑक्सीडेंट रेटिना को स्वस्थ रखने का काम करती है। वहीं, रेटिना का स्वस्थ बने रहना हमारी आंखों की रोशनी को मेंटेन रखने में मददगार साबित होता है।

हरी सब्जियों को अपनाएं:

How Good Cooks Keep Green Veggies from Going Brown - Scientific American

छवि स्रोत ScientificAmerican

ऐसे कई खाद्य पदार्थ मौजूद हैं जिसका सेवन करने के कारण हमारे आंखों की रोशनी स्वस्थ बनी रहती है। इनमें प्रमुख रूप से गाजर, ब्रोकली, अखरोट, पालक और केल गिना जाता है। इसलिए इन फूड्स को अपनी डायट में शामिल करके आप अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं।