भोजपुरी के सुपर स्टार की कहानी सुनकर रह जाएंगे दंग, जिन्होंने लिट्टी चोखा बेचकर किया अपना सपना पूरा

अपना और अपने परिवार का पेट पालने के लिए खेसारी लाल (Khesari Lal) ने 10 रुपए में गांव - गांव जाकर गाने गए, लिट्टी चोखा बेचकर अपना सपना किया पूरा और उनकी इस मेहनत ने ही आज उन्हें भोजपुरी (Bhojpuri) का स्टार बनाया...................

भोजपुरी के सुपर स्टार की कहानी सुनकर रह जाएंगे दंग, जिन्होंने लिट्टी चोखा बेचकर किया अपना सपना पूरा
वास्तविक नाम (Real Name) शत्रुघ्न कुमार (Shatrughan Kumar)
प्रसिद्ध नाम (Famous Name)  खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)
व्यवसाय (Occupation)  अभिनेता, गायक (Actor, Singer)
जन्मतिथि (Date of Birth) 3 जुलाई 1986 (3 July 1986)
जन्मस्थान (Birthplace) छपरा, बिहार, भारत (Chhapra, Bihar, India)
राशि (Zodiac) कर्क (Cancer)
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय (Indian)
धर्म (religion) हिन्दू (Hindu)
शौक/अभिरुचि (Hobbies) नृत्य करना (Dancing)
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) विवाहित (Married)
पत्नी का नाम (wife's name) चंदा देवी (Chanda Devi)
बेटे का नाम (Son's Name) ऋषभ यादव ( Rishabh Yadav)
बेटी का नाम (Daughter's Name) कृति यादव (Kriti Yadav)
पिता का नाम (Father's Name) मंगरु लाल यादव (Mangru Lal Yadav)

                               अनुसूची (Contents) 
1. जन्म (Birth)
2. परिवार (Family)
3. शिक्षा (Education)
4. संघर्ष (Conflict)
5. शुरुआत (Beginning)
6. फिल्मी सफर (Film Journey)
7. संगीत सफर (Musical Journey)
8. रोचक तथ्य (Interesting Fact)
9. सोशल मीडिया लिंक (Social Media Links)
10. इन्हें भी देखें (Also See)

1. जन्म (Birth)

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का जन्म 15 मार्च 1986 को गावं रसूलपुर चट्टी, जिला छपरा बिहार में हुआ था। खेसारी लाल (Khesari Lal) का जन्म एक बहुत ही गरीब परिवार में हुआ था। खेसारी लाल (Khesari Lal) के जन्म के समय तक उनके माता पिता के पास अपना घर भी नहीं था। इनका बचपन और किशोर अवस्था घोर गरीबी के अंधकारो में बिता हैं। और आज इनकी मेहनत का ही परिणाम हैं कि आज के समय में भोजपुरी फिल्म इंड्रस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक हैं। 

2. परिवार (Family)

खेसारी लाल (Khesari Lal) का परिवार बिहार में रहता है और खेसारी लाल (Khesari Lal) अपने पत्नी चंदा देवी (Chanda Devi) और अपने बेटे ऋषभ यादव ( Rishabh Yadav), बेटी कृति यादव (Kriti Yadav) के साथ मुंबई में रहते है | उनके पिता का नाम मंगरु यादव (Mangroo Yadav) है खेसारी लाल  (Khesari Lal) के पिता ने चने बेच कर और गार्ड की नौकरी करके अपने परिवार को पाला। माता पिता के आलावा उनके 3 भाई और है जिनकी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।  

3. शिक्षा (Education)

खेसारी लाल (Khesari Lal) के शिक्षा की बात करें तो वह ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं है उन्होंने अपनी गरीबी के कारण मात्र दसवीं तक की पढ़ाई की है। इसके आगे उनके पास पढ़ने के लिए पैसे नहीं थे। जिसके कारण वह परिश्रम करने लगे और पढ़ाई से मन हटाकर गानों और फिल्मों की दुनिया में अपना मन लगाएं।  शायद यही उनके लिए अच्छी रास्ता था। आज उनके पास जो भी और वो की संपत्ति है वह संपत्ति उनके मेहनत और कठिन परिश्रम के बदौलत ही,हो पाई है।

4. संघर्ष (Conflict)

खेसारी लाल (Khesari Lal) इतने गरीब थे की उनके पास खाने के लिए दो वक्त की रोटी के भी पैसे नहीं थे। खेसारी यादव (Khesari Yadav) परिवार में जन्म लेने के कारण बचपन से ही गाय भैस चराया करते थे। और गांव में जाकर, बाज़ार में जाकर दूध और दही बेचा करते थे। इनके बदले उन्हें कुछ पैसे मिलते थे, जिससे खेसारी लाल (Khesari Lal) अपना घर चलते थे।

खेसारी जी (Khesari ji) को बचपन से ही गाना गाने का बहुत ही शौक था। जब भी कही गांव में भगवान का कीर्तन होता तो ये वहां पहुंच कर भगवान का भजन गाते थे। खेसरी बचपन से ही रामायण और महाभारत के भजन को गया करते थे। जिसके चलते इनकी गायकी और निखारने लगी। उस समय भजन गाने की लिए इनको मात्र 10 रुपए ही मिलते थे।

5. शुरुआत (Beginning)

खेसारी लाल (Khesari Lal) प्रारंभ से ही लोक गायक के साथ-साथ एक अच्छे डांसर भी रहे हैं । शुरुआत में उन्हें भोजपुरी गायक बनने के लिए बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस काम को करने के लिये पैसो का होना बहुत जरुरी था। पैसों को इकट्ठा करने के लिए उन्हें लिट्टी चोखा बेचना पड़ा। जिसमे उनकी पत्नी भी मदद करती थी। कुछ सालों बाद उन्होंने भोजपुरी एल्बम में गाना शुरू किया। जिससे उन्हें उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखण्ड और जहाँ भोजपुरी बोली जाती है, वहाँ उनके गीतों को बेशुमार प्यार मिला। उन्होंने बहुत से भोजपुरी हिट गाने गाए ''पियवा गए रे हमर सऊदी रे भौजी'', ''सैयां अरब गईले ना''  और ''सैयां आइबा की न आइबा'' व ''लहंगा में मीटर'' उनके प्रसिद्ध एल्बम सॉन्ग है। उनके भोजपुरी गाने के दीवाने आज पूरी दुनिया के कई जगहों पर है जहां लोग भोजपुरी गाना सुनना पसंद करते हैं और खेसारी जी (Khesari ji)की वीडियो यूट्यूब जैसी प्लैटफॉर्म पर मिलियन में देखि जाती है।


6. फिल्मी सफर (Film Journey)

2012 में रिलीज़ हुई खेसारी जी (Khesari ji) की फिल्म 'साजन चले ससुराल' ने उन्हें रातों रात भोजपुरी फिल्मों का सुपर स्टार बना दिया इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने दिनेश लाल यादव, पवन सिंह जैसे कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम भी किया है। 

7. संगीत सफर (Musical Journey)

अपने शुरुआती दिनों में वह रामायण और महाभारत में गाते थे। उनका पहला एल्बम 2008 में जारी किया गया था। कुछ शुरुआती प्रसिद्ध गाने ''सैयां अरब गईले ना'', ''माल मेला में भेटाई'' है। 2014 में, उन्होंने कोयलांचल के गाने "AK-47" से एक गायक के रूप में बॉलीवुड में पदार्पण किया। 2016 में उन्होंने ग्लोबल बाबा फिल्म के लिए अपना दूसरा बॉलीवुड गाना "होली में उड़े गुलाल" गाया था। 2017 में, उन्होंने सबरंग फिल्म अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक का पुरस्कार जीता। उस वर्ष उनके उल्लेखनीय गीत थे “कावना देवता के गढ़ल सवाराल” और “जान गइनी ए हो जान” 2018 में, उन्होंने सबसे लोकप्रिय गीत "ठीक है" में से एक में रिलीज़ किया। 2020 में, उन्होंने अपना तीसरा बॉलीवुड गाना और सोनी म्यूजिक इंडिया द्वारा निर्मित "लड़की पटाना" रिलीज़ किया।

2021 में, उनका दूसरा बॉलीवुड सिंगल "तेरे मेरे दरमियान" रिलीज़ हुआ। खेसारी ने बॉलीवुड रैपर बादशाह के साथ "पानी पानी" के भोजपुरी संस्करण में सहयोग किया, जिसे मूल रूप से आस्था गिल और बादशाह ने गाया था। सारेगामा के तहत भोजपुरी संस्करण जारी किया गया था और बादशाह ने भोजपुरी भाषा में रैप किया था। यूट्यूब पर अपलोड होने के 60 मिनट के भीतर इस गाने को दस लाख से अधिक बार देखा गया और ऐसा करने वाला यह पहला भोजपुरी गाना बन गया। उन्होंने गायक और संगीत संगीतकार शिप्रा गोयल के साथ अपने अगले बॉलीवुड एकल रोमांटिक राजा में काम किया, जिसे मुदस्सर खान द्वारा कोरियोग्राफ किया गया और गाना कुणाल वर्मा द्वारा लिखा गया था।  

8. रोचक तथ्य (Interesting Fact)

  • खेसारी जी (Khesari ji) को 2016 में बेस्ट पॉपुलर एक्टर भोजपुरी अवार्ड मिला 
  • खेसारी जी (Khesari ji) को 2017 में दादा साहेब फाल्के अकादमी पुरुस्कार मिला |
  • खेसारी जी (Khesari ji) को 2017 में यू पी रत्न पुरुस्कार से भी सम्मानित किया गया था |
  • खेसारी जी (Khesari ji) को साल 2019 में बिग बॉस सीजन 13 के कंटेस्टेंट भी रहे |
  • खेसारी जी (Khesari ji) अपने आप को फिट रखने के लिए रोज़ जिम जाते है |
  • खेसारी जी (Khesari ji)  सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहते है उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर है |

9. गाने (Songs)

10. सोशल मीडिया लिंक (Social Media Links)

11. इन्हें भी देखें (Also See)

  1. सोनू शर्मा जीवनी (Sonu Sharma Biography)
  2. सलीम शहजादा (Saleem Shahzada Biography) 
  3. सुरेश वाडकर (Suresh Wadkar Biograpgy)
  4. पवन सिंह (Pawan Singh Biography)
  5. खान सर जीवनी (Khan Sir Biography)
  6. लखबीर सिंह लखा (Lakhbir Singh Lakha Biography)
  7. अलका नादकर्णी (Alka Nadkarni Biography)
  8. हंसराज रघुवंशी (Hansraj Raghuvanshi Biography)
  9. सोनू निगम (Sonu Nigam Biography)
  10. संजय मित्तल (sanjay mittal Biography)
  11. अनुप जलोटा (Anup Jalota Biography)
  12. घणेकर साधना (Ghanekar Sadhana Biography)
  13. शब्बीर कुमार (Shabbir Kumar Biography)
  14. आदित्य नारायण झा (Aditya Narayan Jha Biography)
  15. विनोद राठौड़ (Vinod Rathod Biography)