छोटी उम्र में Suresh Wadkar ने अपनी आवाज से जीता लाखों लोगों का दिल, आज है इस मुकाम पर, जानें उनका सफर

7 अगस्त 1955 में महाराष्ट्र के कोल्हापुर जन्मे सुरेश वाडकर (Suresh Wadkar) जिन्होंने बहुत सी भोजपुरी (Bhojpuri), कोंकणी (Konkani) और उड़िया (Konkani) फिल्मों में गाने भी गाए हैं। आज हम बात करेंगे की कैसे महज 10 साल की उम्र में.....

छोटी उम्र में Suresh Wadkar ने अपनी आवाज से जीता लाखों लोगों का दिल, आज है इस मुकाम पर, जानें उनका सफर
जन्म (Birthday) 7 अगस्त 1955 (7 August 1955 )
आयु (Age)  67 वर्ष (67 Years, As on 2022)
स्थान (Place)  करवीर, कोल्हापुर, महाराष्ट्र (Karveer, Kolhapur, Maharashtra)
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय (Indian)
गृहनगर (Hometown) करवीर, कोल्हापुर, महाराष्ट्र, भारत (Karveer, Kolhapur, Maharashtra)
कॉलेज (College)  प्रयाग संगीत समिति, इलाहाबाद(Prayag Sangeet Samiti, Allahabad)
शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification) संगीत स्नातक (Bachelor of Music)
धर्म (Religion)  हिन्दू धर्म (Hinduism)
शादी की तारीख (wedding date) जुलाई 1998 (July 1998)
पत्नी (Wife)

पद्मा वाडकर पार्श्व गायिका (Padma Wadkar, Playback Singer)

बच्चें (Children) : जिया वाडकर (Jia Wadkar Singer), अनन्या वाडकर (Ananya Wadkar Singer)

              अनुसूची (Contents) 
1. वर्णन (Brief)
2. जन्म (Birthday)
3. करियर (Career)
4. संगीत अकादमी (Music Academy)
5. पुरस्कार (Award)
6. फैक्ट्स (facts)
7. सोशल मीडिया लिंक (Social Media Links)
8. इन्हें भी देखें (Also See)

1. वर्णन (Brief)

सुरेश वाडकर (Suresh Wadkar) का जन्म 7 अगस्त 1955 में हुआ था। वह  एक भारतीय पार्श्व गायक हैं। वह मुख्य रूप से हिंदी (Hindi) और मराठी फिल्मों (Marathi films) में गाते हैं। इसके अलावा उन्होंने कई भोजपुरी (Bhojpuri), कोंकणी (Konkani) और उड़िया (Konkani) गाने भी गाए हैं। फिल्मों में गाने के अलावा शास्त्रीय संगीत (Classical Music) में भी उनकी रुचि है। वर्ष 2011 में, उन्हें सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक (Playback Singer) की श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Award) से सम्मानित किया गया था।

2. जन्म (Birthday)

सुरेश वाडकर (Suresh Wadkar) का जन्म 7 अगस्त, 1955 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर (Kolhapur, Maharashtra) में हुआ। उन्हें बचपन से ही गायकी का शौक था। 10 साल की आयु से ही उन्होंने अपने गुरु पंडित जियालाल (Pandit Jialal Vasant) वसंत से विधिवत संगीत की शिक्षा लेना शुरू कर दिया था।

3. करियर (Career)

महज 10 साल की उम्र में ही सुरेश वाडेकर (Suresh Wadekar) ने संगीत की शिक्षा लेना शुरू कर दिया। उन्होंने ना सिर्फ हिंदी, बल्कि मराठी के साथ कई भाषाओं की फिल्मों में गया है। इसके साथ उन्होंने कई भजनों के लिए भी अपनी आवाज दी है। रवींद्र जैन ने 'राजश्री प्रोडक्शन' की फिल्म 'पहेली' में पहला फिल्मी गीत 'वृष्टि पड़े टापुर टुकुर' गवाया था और जयदेव ने उनसे फिल्म 'गमन' का 'सीने में जलन' गाने का मौका दिया, जिसके बाद सभी उन्हें एक प्रतिभाशाली गायक की दृष्टि से देखने लगे।

लक्ष्मीकांत प्यारेलाल (Laxmikant Pyarelal) ने सुरेश वाडेकर (Suresh Wadekar) को 1981 की फिल्म 'क्रोधी' में 'चल चमेली बाग में' वाले गाने को लता मंगेशकर के साथ गाने का मौका दिया था। उन्होंने फिल्म 'प्यासा सावन' का मशहूर गीत 'मेघा रे मेघा रे' जैसे खूबसूरत सुपरहिट गाने लता जी के साथ गाये। इसमें उन्होंने 'मेरी किस्मत में तू नहीं शायद', 'मैं हूं प्रेम रोगी' जैसे मधुर गीत गाए। इसके बाद वह इतने प्रसिद्ध हुए कि अब वह घर-घर पहचाने लगे। लोग उन्हें पसंद करने लगे।  

गुलज़ार (Gulzar) और लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar), सुरेश वाडेकर (Suresh Wadekar) से बहुत अधिक प्रभावित थे। उन्होंने लंबे समय के बाद अपनी फिल्म 'माचिस' में उनसे 'छोड़ आए हम' और 'चप्पा चप्पा चरखा चले' जैसे गीत गवाए। विशाल भारद्वाज के साथ सुरेश वाडेकर ने फिल्म 'सत्या' और 'ओमकारा' में कुछ बेहद अनोखे गाने गाए। 

4. संगीत अकादमी (Music Academy)

मुंबई और न्यूयॉर्क में सुरेश वाडेकर (Suresh Wadekar) का अपना संगीत स्कूल है, जहां वह संगीत के छात्रों को संगीत की शिक्षा देते हैं। उन्होंने 'सुरेश वाडेकर अजिवासन संगीत अकादमी' (Suresh Wadekar Ajivasan Sangeet Akademi) नामक पहला ऑनलाइन संगीत स्कूल (first online music school) खोला है, जिसके माध्यम से वह नए संगीत महत्वाकांक्षी छात्रों को अपना संगीत ज्ञान और अनुभव देते हैं।

5. पुरस्कार (Award)

  • साल 2007 'महाराष्ट्र प्राइड अवार्ड' 
  • साल 2011 'राष्ट्रीय पुरस्कार' 
  • 'राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान' 
  • 2020 में ‘पद्मश्री' 

6. फैक्ट्स (facts)

1976 में, उन्होंने एक गायन प्रतियोगिता कार्यक्रम “सुर-सिंगर” (Sur-Singer) में भाग लिया और कार्यक्रम के विजेता थे। इस शो को रवींद्र जैन (Ravindra Jain) और जयदेव (Jaidev) सहित भारतीय फिल्म उद्योग के प्रसिद्ध संगीतकारों ने जज किया।

उन्होंने एक गायन प्रतियोगिता शो “सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स इंटरनेशनल” (Sa Re Ga Ma Pa Li’l Champs International) में सोनू निगम (Sonu Nigam) के साथ एक जज की भूमिका निभाई है।

अपने शानदार करियर के शुरुआती दौर में, उन्हें माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) से शादी का प्रस्ताव मिला, लेकिन उन्होंने प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और उस समय उन्होंने इसका कारण बताया, “लड़की बहुत पतली है।”

2007 में, उनकी बड़ी बेटी अनन्या वाडकर (daughter Ananya Wadkar) ने “तारे ज़मीन पर” फिल्म के गीत “मेरा जहान” के साथ पार्श्व गायिका के रूप में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की।

2016 में, उनकी छोटी बेटी जिया वाडकर (younger daughter Jiya Wadkar) ने 8 साल की उम्र में ‘सपनों का गांव’ एल्बम के साथ अपनी शुरुआत की।

7. सोशल मीडिया लिंक (Social Media Links)

Youtube/Suresh Wadkar Official 

8. इन्हें भी देखें (Also See)

  1. सोनू शर्मा जीवनी (Sonu Sharma Biography)
  2. श्री इंद्रेश उपाध्याय जी( indresh upadhyay ji Biography) 
  3. जया किशोरी जी जीवनी (Jaya Kishori Ji Biography)
  4. आर्यन खान जीवनी (Aryan Khan Biography)
  5.  खान सर जीवनी (Khan Sir Biography)
  6. लखबीर सिंह लखा (Lakhbir Singh Lakha Biography)
  7. अलका नादकर्णी (Alka Nadkarni Biography)
  8. हंसराज रघुवंशी (Hansraj Raghuvanshi Biography)
  9. सोनू निगम (Sonu Nigam Biography)
  10. संजय मित्तल (sanjay mittal Biography)