Christmas 2022: क्यों सजाया जाता है Christmas tree, जानें क्रिसमस का इतिहास

Christmas 2022 History: क्रिसमस (Christmas) ईसाइयों (Christians) का एक प्रमुख त्योहार है जो हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। आखिर क्रिसमस 25 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है, क्या है इसके पीछे का इतिहास.....

Christmas 2022: क्यों सजाया जाता है Christmas tree, जानें क्रिसमस का इतिहास

Christmas 2022 History, Origin, Facts in Hindi: क्रिसमस (Christmas) ईसाइयों (Christians) का एक प्रमुख त्योहार है जो हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। खासकर बच्चों में इस पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा जाता है क्योंकि इस दिन उन्हें सांता क्लॉज (Santa Claus) का इंतजार रहता है जो आकर उन्हें ढेर सारे उपहार देते हैं। यह पर्व प्रभु यीशु (Lord Jesus) के जन्म के अवसर पर मनाया जाता है।

जानिए इस त्योहार के बारे में रोचक बातें।

क्या है क्रिसमस का महत्व - what is the importance of christmas

क्रिसमस (Christmas) को सिर्फ ईसाई (Christians) ही नहीं बल्कि सभी धर्म के लोग बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। क्रिसमस ईसा मसीह (Jesus Christ) के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। यह पर्व 25 दिसंबर को पड़ता है और इस दिन लगभग पूरी दुनिया में अवकाश रहता है। यह एक दिन का नहीं बल्कि 12 दिनों तक चलने वाला त्योहार है। यीशु (Jesus) का जन्म, एनो डोमिनी डेटिंग प्रणाली (Anno Domini dating system) पर आधारित, 7 से 2 B.C. के बीच हुआ। इस बात की कोई पुख्ता जानकारी नहीं है कि ईसा मसीह (Jesus Christ) का जन्म 25 दिसंबर को ही हुआ था। आज के दौर में Christmas पर लोग एक-दूसरे को तोहफे देते हैं, अपने घर को सजाते हैं और चर्च में जश्न होता है। इस दिन क्रिसमस ट्री (Christmas tree) की एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। सांता क्लॉज (Santa Claus) क्रिसमस (Christmas) से जुड़ी एक लोकप्रिय पौराणिक कल्पित शख्सियत है जिसका बच्चे बेसब्री से इंतजार करते हैं। सांता क्लॉज (Santa Claus) Christmas पर बच्चों के लिए उपहार लाने से जुड़ा है।

ये भी पढ़ें - ट्विन्स बच्चों के साथ Isha Ambani लौटीं भारत, मुकेश अंबानी के नाती-नातिन का हुआ भव्य स्वागत

क्यों सजाया जाता है क्रिसमस ट्री? - Why is the Christmas tree decorated

See the source image

मान्यताओं के अनुसार जब प्रभु यीशु (Lord Jesus) का जन्म हुआ तो सभी देवता उन्हें और उनके माता-पिता को बधाई देने पहुंचे। कहा जाता है कि उस दिन से लेकर आज तक क्रिसमस के हर मौके पर सदाबहार देवदार के पेड़ को सजाया जाता है और इसे क्रिसमस ट्री भी कहा जाता है। क्रिसमस ट्री को सजाने की शुरुआत सबसे पहले Bonifance Tuyo नाम के एक अंग्रेज मिशनरी ने की थी। क्रिसमस (Christmas) की सजावट सबसे पहले 10वीं सदी के मध्य में जर्मनी में शुरू हुई थी।

कैसे मनाते हैं क्रिसमस? - How do you celebrate Christmas

See the source image

क्रिसमस (Christmas) से कई दिन पहले ईसाई समुदायों (Christian communities) द्वारा कैरल गाए जाते हैं और प्रार्थना की जाती है। चर्चों (churches) में जीसस (Jesus) के जन्म को झांकी के रूप में दिखाया गया है। 24-25 दिसंबर की रात को आराधना की जाती है। धार्मिक गीत गाए जाते हैं। दूसरे दिन शुभता के प्रतीक के रूप में गिरजाघरों में क्रिसमस-ट्री (Christmas trees) सजाया जाता है। इस दिन अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को मिठाई, चॉकलेट, ग्रीटिंग कार्ड, क्रिसमस ट्री, सजावटी सामान देने की परंपरा है।

क्रिसमस की शुरुआत कैसे हुई? - How did Christmas start?

See the source image

क्रिसमस (Christmas) 25 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है इसको लेकर तरह-तरह की कहानियां हैं। एक पौराणिक कथा के अनुसार रोम के पहले ईसाई सम्राट (first Christian emperor) के शासनकाल में 336 ईसा पूर्व 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया गया था। कुछ साल बाद, पोप जूलियस ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि ईसा मसीह का जन्मदिन 25 दिसंबर को मनाया जाएगा। कहा जाता है कि तभी से 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाने की प्रथा चली आ रही है।  

ये भी पढ़ें - COVID-19 Update: चीन के बाद अमेरिका में कोरोना के बढ़े केस, भारत में किया गया अलर्ट जारी