Cracked Heels: सर्दियों में एड़ी के फटने से हो जाते है परेशान? तो पाएं इन तरीकों से छुटकारा

Cracked Heels: क्या आपकी फटी एड़ियां शर्म का कारण बन रही हैं? एड़ियां फटने के कारण आपको आने-जाने या अधिक चलने में परेशानी होती है। तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाने से आपकी एड़ियां फटना बंद हो जाएंगी.....

Cracked Heels: सर्दियों में एड़ी के फटने से हो जाते है परेशान? तो पाएं इन तरीकों से छुटकारा

Cracked Heels: क्या आपकी फटी एड़ियां शर्म का कारण बन रही हैं? एड़ियां फटने के कारण आपको आने-जाने या अधिक चलने में परेशानी होती है। सर्दियों में एड़ियां का फटना आम बात है, लेकिन इसे नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए, नहीं तो यह आम समस्या, हमेशा के लिए बनी रहती है। तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाने से आपकी एड़ियां फटना बंद हो जाएंगी। इसके अलावा एड़ियां बिल्कुल सॉफ्ट हो जाएंगी। आपको बस इस बात का ध्यान रखना है कि इन टिप्स को अपनाने के बाद आप हर रात मोजा पहनकर सोएं। तो चलिए बिना देर किए टिप्स की ओर बढ़ते हैं।

ये भी पढ़े - किचन की ये 3 चीजें हैं शरीर की दुश्मन, नुकसान जानकर हैरान रह जाएंगे आप

क्रीम का प्रयोग करें - use cream

फटी एड़ियों पर क्रीम लगाई जा सकती है। इसे लगाने से पहले पैरों को अच्छी तरह धो लें और फिर एड़ी पर लगाकर अच्छी तरह मसाज करें। इसके बाद मोजे पहन लें। सोने से कुछ देर पहले पैरों को एक बार फिर पानी से धो लें और उस पर एक मोटी परत में क्रीम लगा लें। आप इस तरीके को एक-दो दिन तक आजमाएं, फटी एड़ियां गायब हो जाएंगी।

ये भी पढ़े - Winter Health Tips: सर्दियों में चाहते है स्वस्थ रहना, तो रखें इन बातों का खास ख्याल

नारियल तेल का प्रयोग करें - Use coconut oil

नारियल का तेल त्वचा को बहुत अच्छी तरह से मॉइस्चराइज़ करता है। इसलिए फटी एड़ियों को ठीक करने में यह बहुत कारगर माना जाता है। इसे लगाने से पहले पैरों को गुनगुने पानी से धो लें और फिर पैरों को अच्छी तरह से सुखा लें। इसके बाद नारियल के तेल को हल्का गर्म करके तलवों पर लगाकर मसाज करें। इसके बाद ऊपर से सूती मोजे पहनकर सोएं। सुबह उठकर अपने पैरों को सामान्य पानी से धो लें।

ये भी पढ़े - इन 4 आसान घरेलू उपचार से बहती नाक की परेशान को करें दूर

स्पेशल क्रीम या पेट्रोलियम जेली का प्रयोग करें - Use special creams or petroleum jelly

अगर आपकी एड़ियों में गहरी दरारें आ गई हैं और आपको चलना मुश्किल हो रहा है, तो आप एड़ियों में गहरी दरारों के लिए बाजार से क्रीम खरीदकर लगा सकते हैं। इसके अलावा पेट्रोलियम जेली हर घर में मौजूद होती है, इसे एड़ियों को ठीक करने के लिए भी लगाया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले अपने पैरों को अच्छे से धो लें और सूखने के बाद उस पर पेट्रोलियम जेली लगाएं। इसके बाद सूती मोजे पहनकर सो जाएं।


Cracked Heels: आशा करते है आज के इस लेख से आपको फटी एड़ियों की दिक्कत से राहत मिल जाएगी। अगर आपको हमारा ये लेख पसंद आया हो तो इसको ज्यादा से ज्यादा शेयर करें..