Delhi MCD Election Result 2022: MCD में इस बार किसकी सरकार? देखते है जनता ने किस पार्टी पर भरोसा जताया 

Delhi MCD Chunav Results 2022: 4 दिसंबर को हुए दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं। आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती चल रही है और उम्मीद की जा रही है देखना ये है की इस बार दिल्ली की जनता किस पार्टी पर भरोसा जताया है.....

Delhi MCD Election Result 2022: MCD में इस बार किसकी सरकार? देखते है जनता ने किस पार्टी पर भरोसा जताया 

Delhi MCD Chunav Results 2022: 4 दिसंबर को हुए दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं। आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती चल रही है और उम्मीद की जा रही है कि दोपहर तक साफ हो जाएगा कि दिल्ली की जनता ने किस पार्टी पर भरोसा जताया है। वहीं, चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक आम आदमी पार्टी को बहुमत मिला है।

 ये भी पढ़ें - एक पिता ने अपने भाई के साथ मिलकर रची अपनी 10 साल की बेटी को मारने की साजिश

आपको बता दें कि सक्रिय चुनावों में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत की भविष्यवाणी की गई है। एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को एमसीडी चुनाव में 250 में से 145 से 170 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। एमसीडी पर पिछले 15 साल से बीजेपी का कब्जा है। 2017 के चुनाव में BJP को 181 और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को 48 सीटें मिली थीं।

ये भी पढ़ें - अब ATM में कैश ही नहीं सोने के सिक्के भी निकल सकते है, जानें क्या होगी सोने की कीमत

वहीं कांग्रेस को 31 सीटें मिली थीं, लेकिन इस बार एग्जिट पोल के नतीजों से केजरीवाल और उनकी पार्टी के नेता उत्साहित हैं। दिल्ली में एमसीडी के वोटों की गिनती के लिए 42 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें - GHANI SYAANI - MC Square और Shehnaaz Gill का नया सांग