Delhi winter: घने कोहरे से लेकर चाय-सुट्टा तक Delhi की सर्दियां इन 10 चीजों के बिना है अधूरी

क्यों फ़ेमस है दिल्ली की सर्दी, यह बताने की शायद जरूरत नहीं है। दिल्ली के लोग सर्दियों में मस्त दिन में धूप और रात में आग जलाकर आनंद लेते नजर आते है। ऐसे में आइए जानते हैं उन 10 चीजों के बारे में जो दिल्ली की सर्दी को परिभाषित करती हैं.....

Delhi winter: घने कोहरे से लेकर चाय-सुट्टा तक Delhi की सर्दियां इन 10 चीजों के बिना है अधूरी

Things That Define Delhi Winter: क्यों फ़ेमस है दिल्ली की सर्दी, यह बताने की शायद जरूरत नहीं है। सर्दी के दौरान हालत वाकई पतली हो जाती है। लेकिन, दिल्ली (Delhi in Winters) के लोग भी इस ठंड को बड़े मजे से जीते हैं। यहां ज्यादातर लोग दिन में कंबल में लिपटे रहने की बजाय बाहर धूप का आनंद लेते नजर आते और रात में समूह बनाकर आग जलाकर उस का लुफत उठाते नजर आते है। वहीं, फूड स्ट्रीट जाने और गरमागरम नाश्ता करने का मजा ही कुछ और है।

तो आइए जानते हैं उन 10 चीजों के बारे में जो दिल्ली की सर्दी को परिभाषित करती हैं

1. गरम समोसा - Hot Samosa

सर्दियों में गर्मागर्म समोसे का अपना ही मजा है। दूसरी तरफ दिल्ली के लोग समोसे में रहते हैं तो ठंड में समोसे उनसे अलग कैसे हो सकते हैं। यहां आपको हर जगह समोसे की दुकानें नजर आ जाएंगी। लेकिन, अगर आप कुछ बेहतरीन ट्राई करना चाहते हैं, तो आप मुन्नी लाल हलवाई (Gol Market), मनोहर ढाबा (Chandni Chowk), बिट्टू समोसा वाला (Jama Masjid) और सीआर पार्क मार्केट जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें - दिल्ली की टॉप 10 वूलन मार्किट, जहां से कर सकते है सस्ती और लेटेस्ट शॉपिंग

2. चाय-सुट्टा - Chai-Sutta

दिल्ली की कड़कड़ाती ठंड में चाय मिल जाए तो क्या बात है। सुबह चाय की दुकानों पर आपको भीड़ नजर आएगी। वहीं सुट्टा पीने वालों के लिए चाय-सुट्टा का कॉम्बिनेशन बेस्ट है।

3. शरीर की गर्मी के लिए रम - Rum for body heat

यहां कुछ लोग ठंड से बचने के लिए रम का सहारा भी लेते हैं। दूसरे शब्दों में, कुछ लोग रम का मजा लेने के लिए दिल्ली की सर्दियां का इंतजार करते हैं।

ये भी पढ़ें - कौन है श्‍यामोली वर्मा, कैसे बनी भारत की पहली ‘Supermodel’ और ‘Lakme Girl’

4. गरमा गरम छोले भटूरे और पराठे - Hot Chole Bhature and Parathas 

दिल्ली की सर्दी में गर्मागर्म नाश्ता ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। वहीं इस दौरान लोग नाश्ते में गरमा गरम छोले भटूरे और परांठे खाना पसंद करते हैं। परांठे में आलू, मूली, पनीर जैसी चीजें भी इस्तेमाल की जाती हैं। 

5. गर्म मूंगफली - Hot Peanuts

सर्दियां आते ही दिल्ली-गुड़गांव की अलग-अलग जगहों पर आपको मूंगफली के वेंडर मिल जाएंगे, जो लगातार मूंगफली गर्म करते नजर आएंगे। वैसे तो मूंगफली खाना भी एक बेहतरीन टाइम पास है।

ये भी पढ़ें - UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल हैं भारत के ये 4 खूबसूरत रेलवे स्टेशन, देखें इनकी तस्वीरें

6. दौलत की चाट -  Licking of wealth 

दौलत की चाट दिल्ली का एक बहुत ही प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है। वहीं सर्दियों में इसे खाने का अपना ही मजा है। खासकर सर्दियों के दिनों में दौलत की चाट पुरानी दिल्ली के कई जगहों पर बिकती नजर आएगी। 

7. घना कोहरा या स्मॉग - Dense fog or smog 

यहां का कोहरा और स्मॉग भी दिल्ली की सर्दी को परिभाषित करता है। कई बार लोग स्मॉग और फॉग में भी फर्क नहीं कर पाते हैं।

ये भी पढ़ें - Tumbbad Film: 21 साल इंतजार के बाद बनी Tumbbad फिल्म, बेहतरीन कहानी और डायरेक्शन ने बनाया खास

8. आग चला कर लुफत उठाते लोग - People taking pleasure in burning fire

सर्दियों में आग जलाकर उसके सामने बैठने का मजा ही कुछ और होता है और दिल्ली के लोग इसे खूब एन्जॉय करते है। रात हो या सुबह, लोग आग जलाकर उसके सामने बैठे नजर आते है। आग की तपिश में लंबी चर्चा होती है और चाय का मजा भी आता है।

9. ट्रेनों का देर से आना -  Late arrival of trains 

इस दौरान विभिन्न राज्यों से दिल्ली में प्रवेश करने वाली ट्रेनें भी काफी लेट होती हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह घना कोहरा है। कई ट्रेनें रद्द हो जाती हैं, तो कई घंटे देरी से पहुंचती हैं।

ये भी पढ़ें - Bollywood Movie Delhi Winters : 7 बॉलीवुड की ये फिल्में जो दिल्ली की सर्दियों को करती है बहुत खूबसूरती से कैप्चर

10. ठंड के कारण बढ़ाई गई सर्दी की छुट्टियां - Winter holidays extended due to cold

अत्यधिक ठंड के कारण स्कूल भी बंद हो जाते हैं और बच्चे मस्ती करते हैं।