धनतेरस पर इस उपाय से वापस आएगा फंसा हुआ पैसा - Stuck money will come back this way on Dhanteras

इस बार दीपावली का त्योहार 24 अक्टूबर 2022 (Diwali 2022) मनाया जायेगा। दीपावली से एक दिन पहले धनतेरस (Dhanteras) मनाया जाता है इस दिन की मान्यता है की घर में लक्ष्मी जी की कृपा होती है और ....

धनतेरस पर इस उपाय से वापस आएगा फंसा हुआ पैसा - Stuck money will come back this way on Dhanteras

कई बार ऐसा होता है कि हम पैसे बचाने के बारे में सोचते हैं और इसके लिए बहुत कोशिश भी करते हैं, लेकिन यह हमारे पास नहीं रहता है। कहीं से ऐसा खर्चा आता है कि हम फिर परेशान हो जाते हैं। इसलिए लोग कहते हैं कि देवी लक्ष्मी की कृपा पाना आसान नहीं है। लेकिन साल के सबसे बड़े त्योहार दिवाली 2022 (Diwali 2022) के मौके पर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं. दिवाली से पहले धनतेरस 2022 के मौके पर आप कुछ उपाय करके हमेशा के लिए धन का ढेर अपने पास रख सकते हैं।

अटका हुआ पैसा ऐसे आएगा वापस - How to get back the stuck money

अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो आज एक गोमती चक्र ले। चौराहे पर या शाम को किसी सुनसान जगह पर एक छोटा गड्ढा खोदें और उस व्यक्ति का नाम लेकर जिसे आपने पैसे दिए हैं और देवी लक्ष्मी का ध्यान करते हुए उस गड्ढे में गोमती चक्र को गाड़ दें।

फल: ऐसा करने से रुका हुआ धन शीघ्र वापस मिलेगा

ये भी पढ़े - Diwali 2022 Cleaning Tips: मां लक्ष्‍मी को इस दीपावली लाना चाहते है घर, तो गलती से भी सफाई के दौरान ना छोड़े ये 7 चीजें

बरगद के पत्ते और सीपियों से आएगी समृद्धि - Prosperity will come from banyan leaves and shells

यदि आप अपने घर में सुख-समृद्धि के साथ-साथ अपने व्यापार में उन्नति चाहते हैं तो आज के दिन आप एक बरगद का पत्ता लाकर उसकी सफाई करें। फिर इसे गोलाकार घुमाते हुए इस पर मौली या कलावा बांध दें और चंदन की थोड़ी सी महक लगाएं। फिर इसे कुछ सिक्के और 5 सीपियों को लाल कपड़े में बांधकर अपने घर या कार्यालय में धन के स्थान पर रख दें।

फल: ऐसा करने से आपके घर में सुख-समृद्धि के साथ-साथ आपके व्यापार में भी वृद्धि होगी।

ये भी पढ़े - Diwali 2022 : इस दीपावली लक्ष्मी-गणेश पूजा के हैं दो शुभ मुहुर्त, जानें सही पूजन विधि

देवी की कृपा से भरेंगी तिजोरियां - The safes will be filled with the grace of the goddess

यदि आप देवी लक्ष्मी की कृपा से अपनी तिजोरियों को धन से परिपूर्ण रखना चाहते हैं तो धनतेरस के दिन लक्ष्मी यंत्र को घर लाकर घर में उचित स्थान पर रख दें। अब इसका प्रयोग दीपावली के दिन करना है। दीपावली की शाम को लक्ष्मी पूजा के समय इस यंत्र को रख दें और उचित विधि से इसकी पूजा करें। साथ ही लक्ष्मी जी के मंत्र का एक माला यानी 108 बार जाप करें।

मंत्र है– ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” 

फल: इस उपाय से आपके घर की तिजोरियां हमेशा भरी रहेंगी।