एक छींक ने ले ली 18 साल के लड़के की जान, डॉक्टर ने बताई वजह

कुछ लड़के बात करते हुए चले जा रहे हैं। अचानक उनमें से एक लड़के को छींक आ जाती है। फिर वह गले को पकड़कर चलते चलते गिर जाता है। युवक को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने बताया कि लड़के की मौत हो चुकी थी। मौत पर घर वाले कुछ बोलने को तैयार नहीं.....

एक छींक ने ले ली 18 साल के लड़के की जान, डॉक्टर ने बताई वजह

सोशल मीडिया पर मेरठ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो असल में एक CCTV कैमरे की क्लिप है, जिसमें कुछ लड़के बात करते हुए चले जा रहे हैं। अचानक उनमें से एक लड़के को छींक आ जाती है। फिर वह गले को पकड़कर चलते चलते गिर जाता है। युवक को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने बताया कि लड़के की मौत हो चुकी थी। लड़के की उम्र महज 18 साल है। रिपोर्ट के मुताबिक, घटना मेरठ के किदवई नगर इलाके की है. मृतक का नाम जुबैर उम्र 18 साल और किदवई नगर का रहने वाला है।

ये भी पढ़ें - Greater Noida: मां-बाप की मौत का लेना चाहती थी बदला, कुबूल है सीरियल देख लेडी किलर बनी

2 दिसंबर की रात 10 से साढ़े 10 बजे के बीच जुबैर अपने चार दोस्तों के साथ गली में टहल रहा था। चलते-चलते उसे छींक आ गई और वह अचानक गिर पड़ा। बाकी तीन दोस्त उसकी देखभाल करने लगे। उसके हाथ-पांव रगड़ने लगे। उसके चिल्लाने पर मुहल्ले के लोग जमा हो गए। फिर जुबैर को उठाकर तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज तक की रिपोर्ट बताती है कि जुबैर के घरवाले इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं, लेकिन खबर यह भी है कि युवक पिछले कुछ समय से बीमार रहता था और संभवत: इसी बीमारी से उसकी मौत हुई है। 

ये भी पढ़ें - Gold Price: शादी के सीजन में सोने की कीमतों में अचानक हुआ बड़ा बदलाव, जानें कितने रुपये हुआ महंगा

हाल के दिनों में ऐसे मामले काफी सुर्खियों में रहे थे। अक्टूबर के एक ही सप्ताह में दो लोगों की इसी तरह मौत हुई थी। जौनपुर जिले की रामलीला में भगवान शिव के वेश में आए शख्स को मंच पर ही अटैक पढ़ने से उसकी मौत हो गई. अयोध्या के रुदौली में रावण का अभिनय कर रहे पतिराम नाम के शख्स की भी मंच पर ही मौत हो गई। खबरें खूब बनाई जा रही हैं, लेकिन हमारे पास इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी या शोध नहीं है कि हालिया घटनाओं की असल वजह क्या है। 

ये भी पढ़ें - चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, लोगों और वाहनों को कुचला, एक की गंभीर हालत