'गदर 2' में फिर दिखेगा सनी देओल का दमदार अंदाज, फिल्म के लिए बढ़ी बेसब्री

साल 2001 में रिलीज हुई सनी देओल (Sunny Deol ) की फिल्म 'गदर' (Gadar) के बाद अब 22 साल बाद इसके सीक्वल की घोषणा हुई है। 'गदर 2' (Gadar 2) इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। अब फिल्म से सनी देओल (Sunny Deol) की पहली झलक देखने को मिली है....

'गदर 2' में फिर दिखेगा सनी देओल का दमदार अंदाज, फिल्म के लिए बढ़ी बेसब्री

साल 2001 में रिलीज हुई सनी देओल (Sunny Deol ) की फिल्म 'गदर' (Gadar) ने दर्शकों के दिलों पर ऐसी छाप छोड़ी कि आज भी फिल्म के लिए वही प्यार देखने को मिलता है। अब 22 साल बाद इसके सीक्वल की घोषणा हुई है, तभी से फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'गदर 2' (Gadar 2) इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। हालांकि अभी इसकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन अब फिल्म से सनी देओल (Sunny Deol) की पहली झलक देखने को मिली है।

सनी देओल की एक झलक ने बढ़ाई 'गदर 2' को लेकर उत्सुकता - A glimpse of Sunny Deol increased curiosity about 'Gadar 2'

दरअसल, Zee Studio ने 2023 में अपनी योजना बनाते हुए 50 सेकंड का एक वीडियो ट्वीट किया है। इसमें इस साल रिलीज होने वाली कई छोटी-बड़ी फिल्मों की झलक दिखाई गई है। इस क्लिप में कुछ सेकंड के लिए गदर 2 (Gadar 2) से सनी देओल (Sunny Deol) की एक झलक भी दिखाई दे रही है। अब इस मोस्ट अवेटेड फिल्म के सिर्फ एक लुक ने दर्शकों के बीच धूम मचा दी है। इस क्लिप में सनी देओल काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं और उनके आसपास कई लोग नजर आ रहे हैं।

'गदर 2' में फिर दिखेगा सनी देओल का दमदार अंदाज - Sunny Deol's strong style will be seen again in 'Gadar 2'

क्लिप में देखा जा सकता है कि सनी देओल (Sunny Deol) बैलगाड़ी का पहिया पकड़े हुए हैं। बता दें कि पहली फिल्म में सनी हैंडपंप को उखाड़ते हुए नजर आये थे। उनका वो सीन और इस फिल्म के डायलॉग्स आज भी लोगों के मुंह से अक्सर सुनने को मिल जाते हैं। 

ऐसे में 'गदर 2' (Gadar 2) में एक बार फिर सनी का वही दमदार अंदाज देखने को मिलने वाला है। यही वजह है कि फिल्म को लेकर उत्सुकता दोगुनी हो गई है। इस क्लिप के सामने आते ही सबकी निगाहें गदर 2 (Gadar 2) की एक झलक पर ही टिक गईं।