Hippopotamus ने 2 साल के मासूम को निगला जिंदा, जानिए कैसे बची बच्चे की जान

दरियाई घोड़े (Hippopotamus) ने दो साल के बच्चे को निगल लिया। हालांकि कुछ देर बाद दरियाई घोड़े (Hippopotamus) के मुंह से बच्चा जिंदा निकल आया। इस दौरान एक व्यक्ति ने सूझबूझ दिखाई, जिससे 2 साल के बच्चे की जान बच सकी.....

Hippopotamus ने 2 साल के मासूम को निगला जिंदा, जानिए कैसे बची बच्चे की जान

दरियाई घोड़े (Hippopotamus) ने दो साल के बच्चे को निगल लिया। हालांकि कुछ देर बाद दरियाई घोड़े (Hippopotamus) के मुंह से बच्चा जिंदा निकल आया। इस दौरान एक व्यक्ति ने सूझबूझ दिखाई, जिससे 2 साल के बच्चे की जान बच सकी। विशालकाय जानवर की ये हरकत देख लोग दंग रह गए। मामला अफ्रीकी देश युगांडा में सामने आया।

'डेली मेल' (Daily Mail) की रिपोर्ट के मुताबिक, 2 साल का बच्चा पॉल युगांडा (Uganda) में एडवर्ड लेक (Edward Lake) के पास खेल रहा था। पॉल को निगलने के बाद स्थानीय लोगों ने दरियाई घोड़े पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। दरियाई घोड़ा (Hippopotamus) पॉल को झील के मुहाने के पास ले गया।

मौजूद क्रिस्पस बगोंजा (Crispus Bagonja) ने दरियाई घोड़े (Hippopotamus) को बच्चे को ले जाते हुए देखा तो उसने इस भारी जानवर को रोकने के लिए उस पर पत्थर फेंके। क्रिस्पस बगोंजा (Crispus Bagonja) के प्रयासों से जानवर ने बच्चे को आधा निगलने के बाद वापस बहार उगल दिया। इसके बाद दरियाई घोड़ा (Hippopotamus) वापस झील में चला गया। यह सब देखकर स्थानीय लोग सहम गए।

ये भी पढ़ें - यहां देखिए साल 2022 की 13 Wildlife फनी तस्वीरें, पूरी मस्ती के मूड में नजर आए ये जानवर

घटना में बालक पॉल बुरी तरह घायल हो गया, उसे उपचार के लिए क्लीनिक ले जाया गया। बाद में उन्हें युगांडा (Uganda) के बवेरा के एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां पॉल को रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया था।

इस मामले में युगांडा (Uganda) पुलिस का भी बयान आया है, पुलिस ने बताया कि यह पहला ऐसा मामला है जहां एडवर्ड झील (Lake Edward) से निकलकर दरियाई घोड़े (Hippopotamus) ने बच्चे पर हमला किया है। 

ये भी पढ़ें - Dizziness Causes: क्या आपको सुबह उठते ही चक्कर आने लगते हैं? तो हो जाइए सावधान, इस बीमार की है निशानी

पुलिस ने बच्चे को बचाने के लिए पत्थरों का इस्तेमाल करने वाले क्रिस्पस बगोंजा (Crispus Bagonja) की बहादुरी की भी तारीफ की। क्रिस्पस की समझ से दरियाई घोड़ा (Hippopotamus) डर गया और बच्चे को मुंह से थूक दिया।