इन 5 जगहों के बिना अधूरी है दिल्ली की सर्दी, असली ठंड का मजा लेना है तो जरूर जाएं

Winter Places In Delhi: दिल्ली की ठंड का तो मजा ही कुछ ओर है अभी तक ठंड तो ठीक थी, लेकिन अब कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है। वैसे इस दिल्ली में भी दो तरह के लोग होते हैं एक जो ठंड में घर रहना पसंद करते हैं और दूसरे वो जो ठंड में घूमते है। दिल्ली की ठंड का लुत्फ उठाने वाले लोगों को दिल्ली की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाकर वे ठंड का लुत्फ उठा सकते हैं....

इन 5 जगहों के बिना अधूरी है दिल्ली की सर्दी, असली ठंड का मजा लेना है तो जरूर जाएं

Winter Places In Delhi: दिल्ली की ठंड का तो मजा ही कुछ ओर है अभी तक ठंड तो ठीक थी, लेकिन अब कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है। इतनी ठंड में बस रजाई के अंदर बेथ कर गरमा गरम खाने का मन होता है लेकिन ठंड में घूमने का मजा ही कुछ ओर है।  

वैसे इस दिल्ली में भी दो तरह के लोग होते हैं एक जो ठंड से परहेज करते हैं और दूसरे वो जो ठंड का लुत्फ उठाने से नहीं चूकते। जगह-जगह जल रहे अलाव उन्हें दिल्ली की ठंड का लुत्फ उठाने में मदद करते हैं।

दिल्ली की ठंड का लुत्फ उठाने वाले लोगों को दिल्ली की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाकर वे ठंड का लुत्फ उठा सकते हैं। 

ये भी पढ़ें - 2022 के ये 6 TV shows जिन्होंने इस साल किया TRP चार्ट्स पर राज

1. यमुना घाट - Yamuna Ghat

दिल्ली की यमुना जी हमेशा चर्चा में रहती है, कभी अपने खौलते पानी की वजह से तो कभी बढ़ती गंदगी की वजह से। इन दोनों के अलावा सर्दी के मौसम में भी यमुना घाट पर खूब मस्ती होती है तो आप वह पर जाकर ठंड का मजा ले सकते है। 

2. हुमायूं का मकबरा - Humayun's Tomb

दिल्ली में निजामुद्दीन मस्जिद (Nizamuddin Mosque) के सामने स्थित हुमायूं का मकबरा (Humayun's Tomb) मुगल सम्राट हुमायूं का मकबरा है। इसे फ़ारसी वास्तुकार मिराक मिर्ज़ा घियास ने बनवाया था। धूप की चादर से ढका मकबरा सर्दियों में बेहद मनोरम लगता है साथ ही कोहरा भी यहां के मजे को दोगुना कर देता है।

ये भी पढ़ें - Dates Health Benefits: खजूर के 5 जबरदस्त फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, सेहत के लिए है वरदान

3. लोधी गार्डन - Lodhi Garden

सफदरजंग मकबरे (Safdarjung Tomb) से 1 किलोमीटर दूर स्थित लोधी गार्डन (Lodhi Garden) भी दिल्ली की ठंडक को महसूस करने के लिए सही जगह है। भले ही यह आज एक प्रसिद्ध उद्यान है, लेकिन कभी यह एक गाँव हुआ करता था, जिसे अंग्रेजों ने बसाया था। करीब 90 एकड़ में बने इस गार्डन के अलावा यहां दिल्ली सल्तनत काल के कई प्राचीन स्मारक भी हैं, जिनमें मुहम्मद शाह (Muhammad Shah) का मकबरा, सिकंदर लोदी (Sikandar Lodi) का मकबरा, शीश गुंबद (Sheesh Gumbad) और बड़ा गुंबद (Bada Gumbad) प्रमुख हैं।

4. कुतुब मीनार - Qutub Minar

साउथ दिल्ली के महरौली में स्थित कुतुब मीनार (Qutub Minar) देश की प्रमुख ऐतिहासिक इमारतों में से एक है। यहां लोगों का जमावड़ा देखने लायक होता है। ठंड के दिनों में भी यहां भीड़ कम नहीं होती।

ये भी पढ़ें - 225 साल पुरानी घंटावाला की दुकान बंद, जिसकी मिठाई के शौक़ीन थे मुग़ल और अंग्रेज़

5. सफदरजंग का मकबरा - Safdarjung's Tomb

साउथ दिल्ली में स्थित सफदरजंग का मकबरा (Safdarjung's Tomb) दिल्ली की प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारतों में से एक है। इसका निर्माण नवाब शुजा-उद-दौला (Nawab Shuja-ud-Daula) ने 1754 ईस्वी में अंतिम मुगल सम्राट मुहम्मद शाह के शक्तिशाली और कुशल प्रधानमंत्री सफदरजंग की याद में करवाया था। यह मकबरा बेहद खूबसूरत है और यहां जाकर आप दिल्ली की ठंड का अहसास कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - सावधान! क्या आपको भी है बार-बार उंगलियां चटकाने की आदत, हो सकते है इस बड़ी बीमारी के शिकार?