जानिए काला धागा बांधने के फायदे, यह आपमें करता है उन्नति और आपको है बचाता

सेहत के लिहाज से भी काला धागा बांधना फायदेमंद होता है। पेट दर्द से पीड़ित व्यक्ति अगर अपने पैरों के अंगूठे में इस धागे को बांध ले तो उसका पेट दर्द कम हो जाता है। पैर में काला बांधने से पैर की चोटें ठीक हो जाती हैं। जिन बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है उसे काला धागा पहनाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है।

जानिए काला धागा बांधने के फायदे, यह आपमें करता है उन्नति और आपको है बचाता

मान्यता के अनुसार, बुरी नजर या शनि दोष से बचने के लिए काला धागा बांधा जाता है। इसे धारण करने के अन्य फायदे भी बताए जाते हैं। इस धागे को आप गले, बाजु, कमर, पैर या फिर कलाई में बांध सकते हैं।

लाल किताब और ज्योतिष शास्त्र में काले धागे के उपाय और इसके महत्व के बारे में बताया गया है। लेकिन काले धागे को पहनते समय कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है। आइए जाने काले धागे को पहनने के लाभ और सावधानियां।

शरीर में काला धागा बांधने का फायदा

काले धागे में व्यक्ति को बुरी नजर से बचाने की असीम शक्ति होती है। यह उसे काली शक्तियों से बचाता है। शनि ग्रह का संबंध भी काले रंग से है। शनि काले रंग का कारक होता है, काला धागा पहनने से व्यक्ति की कुंडली में शनि ग्रह मजबूत होता है। इससे शनिदोष से भी मुक्ति मिलती है।

छवि स्रोत NewsTrack

आर्थिक लाभ के लिए इस दिन बांधे काला धागा

मंगलवार के दिन शरीर में काला धागा बांधना बेहद फायदेमंद होता है। खासकर इस दिन दाहिने पैर में काला धागा बांधना शुभ होता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति का आर्थिक जीवन सुखी होता है। घर में धन-समृद्धि का आगमन होता है।

सेहत के लिए काला धागा होता है कारगर

सेहत के लिहाज से भी काला धागा बांधना फायदेमंद होता है। पेट दर्द से पीड़ित व्यक्ति अगर अपने पैरों के अंगूठे में इस धागे को बांध ले तो उसका पेट दर्द कम हो जाता है। पैर में काला बांधने से पैर की चोटें ठीक हो जाती हैं। जिन बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है उसे काला धागा पहनाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है।

घर को बुरी नजर से बचने के लिए बांधें काला धागा

घर को बुरी नज़र से बचाने के लिए काले धागे का प्रयोग किया जाता है। इसके लिए काले धागे में नींबू-मिर्ची बांधकर घर के मुख्य दरवाजे पर लटका सकते हैं। ऐसा आपने कई घरों के मुख्य द्वार या व्यापारिक अनुष्ठानों पर जरूर देखा होगा।

काला धागा पहनने से पहले यह सावधानियां जरूर रखें:

  • काले धागे को अभिमंत्रित करने के पश्चात् ही धारण करना चाहिए।
  • इसके लिए आप किसी योग्य ज्योतिष की सलाह ले सकते हैं।
  • काला धागा बांधने वाले व्यक्ति को रुद्र गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • शरीर के जिस हिस्से में काला धागा बांध रहे हैं वहां किसी अन्य रंग का धागा न बांधें।
  • शनिवार के दिन काला धागा बांधना शुभ होता है।