पेट को स्वस्थ रखने के लिए जाने इन बातों को

पेट का पाचन रहेगा स्वस्थ तो आपका शरीर रहेगा दुरुस्त, क्योंकि इसी से आपके शरीर में दिक्क्तें होने शुरू हो जाती है और आपके अंदर परेशानी उत्पन्न करती है। आईये जानते है इसे दूर करने के उपाय।

पेट को स्वस्थ रखने के लिए जाने इन बातों को

आंत (intestine) हमारे शरीर में पेट के पाचन (stomach) तंत्र का अहम हिस्सा होती है। जो स्वस्थ और पौष्टिक चीजों को पचाते हुए खराब प्रदार्थों को शरीर से बाहर निकालने का काम करती है। हमारे शरीर को पोषक तत्व प्रदान करने का काम भी आंत ही करती है। इस कारण हमें स्वस्थ रहने के लिए को स्वस्थ रखना बहुत आवश्यक होता है।

पाचन तंत्र में परेशानी:

अगर हमारा पेट और आंत स्वस्थ नहीं है। तो हमारे शरीर पर इसका तुरंत प्रभाव पड़ता है। हमारा पाचन तंत्र दिक्कतें होने लगती है और हमारी इम्यूनिटी और स्ट्रेंथ कमजोर हो जाती है। इससे अन्य समस्याएं और इन्फेक्शन भी शरीर को घेरने लगते हैं। इसलिए जरूरी है कि हमेशा पेट और आंत को स्वस्थ रखा जा सके।

दिनचर्या में इन बातों का ध्यान होना जरूरी:

छवि स्रोत healthnews24seven

पेट और आंत को स्वस्थ रखने के लिए हमें हमारी दिनचर्या को बेहतर बनाना होगा। इसके लिए आप कोपर्याप्त नींद लेनी होगी। भरपूर पानी पीना होगा। रोजाना व्यायाम करना चाहिए और अधिक मीठा और फ्राइड एवं फास्ट फूड्स से बचना चाहिए। इससे हमारा पेट और आंत स्वस्थ रहेंगे। हमें अधिक तला गला भी नहीं खाना चाहिए।

आहार में जोड़े प्रोटीन के स्रोत:

आंत को स्वस्थ रखने के लिए हमें आहार में उन चीजों को शामिल करना चाहिए। जिससे हमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा मिले। इसके लिए हमें साबुत अनाज, दाल, पनीर, सोयाबीन, हरी सब्जियां आदि को शामिल करना चाहिए। क्योंकि प्रोटीन पेट के लिए और वजन घटाने के लिए बहुत मददगार होता है।

आंत और पेट को स्वस्थ रखने के लिए खाएं यह भोजन:

आंत को स्वस्थ रखने के लिए हमें खानपान में बहुत ध्यान देने की जरूरत होती है। हमें ऐसा भोजन करना चाहिए। जिससे आंत और पेट स्वस्थ रहे। इसके लिए खाने में कच्ची, उबली और पकी सब्जियों को शामिल करें।

छवि स्रोत Khultapurza

इसी के साथ फल, नट्स, स्प्राउट और प्रीबायोटिक से भरपूर भोजन करें। क्योंकि प्रीबायोटिक्स से भरपूर भोजन आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है। खाने में रंग-बिरंगे फल और सब्जियों को शामिल करना चाहिए। दही, डेयरी फूड, बकरी और गाय का दूध और साथ ही फर्मेंटेड केफिर, माइक्रोएलगी, मिसो सूप, अचार आदि शामिल करें।