क्या आप जानते है इस बच्ची के बारे में जिसने जीता करोड़ों लोगों का दिल (biography of jaya kishori ji, education, family, friends, singer)

biography of jaya kishori ji: 9 साल की इस छोटी सी उम्र में ही जुबानी याद कर लिया था शिवतांडव, और आज देश ही नहीं विदेश में भी अपनी भक्ति के लिए जानी जाती है। उन्होंने बहुत से भक्ति गीत भी गाय। तो चलिए जानते है इस कथाकार और भजन गायिका के बारे में..........

क्या आप जानते है इस बच्ची के बारे में जिसने जीता करोड़ों लोगों का दिल (biography of jaya kishori ji, education, family, friends, singer)

Jaya Kishori biography Hindi - दोस्तों आज हम जिनकी बात करने वाले है वो ना केवल भजन गायिका है बल्कि वो देश विदेश जाकर कथा भी सुनती है लोगों को भक्ति की सही रह पर कैसे चलना है उसका भी मार्गदर्शन देती है अपनी इन खूबियों के चलते जया शर्मा देश ही नहीं विदेश में भी जानी जाती है तो चलिए आज के इस आर्टिकल में जानते है जया शर्मा का जय किशोरी बनने तक का सफर... 

नाम जया शर्मा
जन्म स्थान 13 जुलाई 1995, ग्राम सुजानगढ़, राजस्थान
पिता का नाम शिव शंकर शर्मा (राधेश्याम हरितपाल)
माता का नाम गीता देवी हरितपाल
भाई-बहन   1 बहन (चेतना शर्मा)
पति का नाम अविवाहित
स्कूल/कॉलेज महादेवी बिरला विश्व अकादमी, कोलकाता
शिक्षा B.Com
निवास कोलकाता
आयु 26 वर्ष

                      अनुसूची (Contents) 
1. जन्म - Birth
2. जया शर्मा से जया किशोरी बनने का सफर (Journey)
3. परिवार (Family)
4. शिक्षा (Education)
5. व्यक्तिगत जीवन (personal life)
6. पुरस्कार (Award)
7. गीत (Song)
8. सोशल मीडिया लिंक (Social Media Links)
7. इन्हें भी देखें (Also see)

1. जन्म - Birth

जया किशोरी जी का पूरा नाम जया शर्मा है, उनका जन्म 13 जुलाई 1995 को राजस्थान के सुजानगढ़ गांव में एक गौर ब्राह्मण परिवार में हुआ था। आपको बता दें कि 9 साल की उम्र से ही अध्यात्म से जुड़ी होने के कारण जया जी के पास ज्ञान का सागर है। 

2. जया शर्मा से जया किशोरी बनने का सफर (Journey)

जया किशोरी का नाम जया शर्मा है, लेकिन उनके प्रशंसकों के बीच वह जया किशोरी के नाम से जानी जाती हैं। जब कथाकार जया किशोरी 'नानी बाई रो मायरो' गाती हैं, तो भक्त खुद ही नाचने को मजबूर हो जाते हैं। जया किशोरी जी का मन बचपन से ही ईश्वर भक्ति में लगता था। बचपन में उनके घर में हनुमान जी का सुंदरकांड पढ़ा जाता था। जया किशोरी जी के घर में शुरू से ही भक्तिमय वातावरण के कारण भगवान की कथा और भजनों में उनकी रुचि बढ़ती गई। जैसे जैसे समय बीतता गया जया किशोरी जागरण, कीर्तन और भजन गाने लगी, जया किशोरी अब भारत के विभिन्न राज्यों में भजन गाती है और भगवान की महिमा का प्रसार कर रही है।

3. परिवार (Family)

जया किशोरी के पिता का नाम शिव शंकर शर्मा (Shankar Sharma राधेश्याम हरितपाल Radheshyam Haritpal) और माता का नाम गीता देवी हरितपाल (Geeta Devi Haritpal) है। किशोरी जी की एक छोटी बहन हैं। पिता के काम में दिलचस्पी दिखाते हुए किशोरी जी बचपन से ही भजन गाती रही हैं।

4. शिक्षा (Education)

किशोरी जी ने अपनी स्कूली शिक्षा महादेवी बिड़ला वर्ल्ड एकेडमी कोलकाता (Mahadevi Birla World Academy Kolkata) से की और उसके बाद उन्होंने B.Com की पढ़ाई पूरी की। जया किशोरी जी ने लिंगाष्टकम्, शिव-तांडव स्तोत्रम्, रामाष्टकम्, मधुराष्टकम्, श्रीरुद्राष्टकम्, शिवपंचाक्षर स्तोत्रम्, दारिद्रय दहन शिव स्तोत्रम् आदि संस्कृत में बहुत से भजन गाकर हजारों श्रोताओं को प्रभावित किया है।

5. व्यक्तिगत जीवन (personal life)

जया किशोरी के फैंस उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हैं। जैसे उसकी शादी कब हो रही है, दोस्त कौन हैं? परिवार के साथ उनकी बॉन्डिंग कैसी है? इस तरह के सवाल इंटरनेट पर भी काफी सर्च किए जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी अक्सर उनकी शादी को लेकर सवाल पूछे जाते हैं। एक वीडियो में जया किशोरी ने अपनी शादी की चर्चा की थी। उन्होंने कहा कि वह कोई साधु या साधु नहीं हैं, बस एक सामान्य महिला हैं। उन्होंने कहा कि अभी उनकी शादी नहीं हुई है। जया किशोरी आगे कहते हुए हैं कहती हैं कि सबसे अच्छा होगा अगर उनकी शादी कोलकाता में हो। ताकि वो अपने माता पिता के पास रह पाए।  

6. पुरस्कार (Award)

साल 2016 में ”आदर्श युवा आध्यात्मिक गुरु पुरस्कार’ से जया जी को नवाजा गया।
”फेम इंडिया एशिया पोस्ट सर्वे 2019 यूथ आइकॉन से नवाजा गया।
साल 2021 में जया किशोरी को ”मोटिवेशनल स्पीकर ऑफ द ईयर” के सम्मान से नवाजा गया।

7. गीत (Song)

8. सोशल मीडिया लिंक (Social Media Links)

7. इन्हें भी देखें (Also see)

  1. सोनू शर्मा जीवनी (Sonu Sharma Biography)
  2. अनिरुद्धाचार्य जी महाराज जीवनी (Anirudhacharya Ji Maharaj Biography)
  3.  खान सर जीवनी (Khan Sir Biography)
  4. आर्यन खान जीवनी (Aryan Khan Biography)