Diwali 2022 Cleaning Tips: मां लक्ष्‍मी को इस दीपावली लाना चाहते है घर, तो गलती से भी सफाई के दौरान ना छोड़े ये 7 चीजें

अगर इस दीपावाली करते है इन 7 चीजों को घर से दूर, तो घर में होगा मां लक्ष्मी का वास...

Diwali 2022 Cleaning Tips: मां लक्ष्‍मी को इस दीपावली लाना चाहते है घर, तो गलती से भी सफाई के दौरान ना छोड़े ये 7 चीजें

दिवाली से पहले ज्यादातर घरों में सफाई का सिलसिला शुरू हो जाता है और दिवाली से पहले लोग अपने घरों को सजाना शुरू कर देते है। ऐसा माना जाता है कि दिवाली के दिन सफाई करने से आपके घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। मां लक्ष्मी उसी घर में प्रवेश करती हैं जहां पूर्ण स्वच्छता होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दिवाली के दिन किन चीजों को घर में नहीं रखना चाहिए। 

टूटा हुआ शीशा - Broken Glass

ये तो हम सभी जानते ही है की घर के किसी भी कोने में टुटा हुआ शीशा नहीं रखना चाहिए। लेकिन टुटा हुए शीशे के क्या है बुरे संकेत ? वास्तु के अनुसार टूटा हुआ शीशा अशुभ माना जाता है और यह आपको गरीब बनाता है। अगर घर की किसी खिड़की या दरवाजे का शीशा टूटा हो तो उसे दीपावली से पहले ठीक करा लें।

बिजली के उपकरणों की मरम्मत - Repair of Electrical Equipment 

अगर आपके घर में किसी बिजली के उपकरण की कोई कमी है या वह पूरी तरह से खराब हो गया है तो उसकी दिवाली से पहले मरम्मत करवा लें या फिर कबाड़ में फेंक दे। अगर पंखे से कोई आवाज आ रही हो तो उसे ठीक करवाएं।

पुरानी घड़ियाँ - Old Watches

पुरानी बंद घड़ियां दुर्भाग्य को निमंत्रण देने के समान हैं। इन घड़ियों को या तो ठीक करवा लें और अगर ये ठीक करने लायक नहीं हैं तो इन्हें घर के बाहर फेंक दें। ख़राब घड़ियां घर में रखना जान बूझकर अपनी प्रगति को रोकना है।

खंडित मूर्तियां - Fragmented Sculptures

अगर आपके घर में पूजा स्थल में टूटी हुई मूर्ति है या घर के किसी अन्य जगह टूटी हुई मूर्ति है तो उसे दिवाली से पहले प्रवाहित/बहाव (drift)। शास्त्रों में खंडित मूर्ति की पूजा करना गलत माना गया है। उसके स्थान पर नई मूर्ति लाकर उसकी स्थापना कर उसकी पूजा करें। इसके अलावा अन्य टूटी-फूटी वस्तुओं को भी पूजा स्थल से हटा दें।

छत की सफाई - Roof Cleaning

वास्तु में घर की छत की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया गया है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर की छत गंदी होती है उसके लोग हमेशा बीमार और दुखी रहते हैं। घर की छत हमेशा साफ-सुथरी होनी चाहिए और यहां कोई भी कबाड़ नहीं रखना चाहिए। दिवाली से पहले घर की छत को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें।

टूटे हुए बर्तन - Broken Pots

ऐसी मान्यता है कि जो लोग टूटे हुए बर्तन में खाना खाते हैं, उनका भाग्य हमेशा कड़वा होता है। इसलिए घर में भूलकर भी टूटे हुए बर्तन न रखें। चाहे कितने ही महंगे क्यों न हों, दिवाली से पहले घर से सारे टूटे हुए बर्तन और क्रॉकरी हटा दें।

टूटा हुआ फर्नीचर - Broken Furniture

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि टूटे हुए फर्नीचर को घर में रखना बहुत ही अशुभ माना जाता है। अगर आपके घर में कोई कुर्सी, मेज या कोई अन्य फर्नीचर टूटा हुआ है तो दिवाली से पहले उसकी मरम्मत करवा लें या फिर घर से निकाल दें। टूटा हुआ फर्नीचर घर के अंदर दुर्भाग्य का संकेत माना जाता है।