'मैंने हां कह दिया' क्या इस कैप्शन में छुपा है Malaika Arora का जवाब, करने जा रहीं अर्जुन कपूर संग शादी?

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) पोस्ट शेयर की है उसके बाद फैंस मलाइका और अर्जुन की शादी को लेकर सवाल पूछ रहे हैं, आइए जानते हैं पूरा मामला....

'मैंने हां कह दिया' क्या इस कैप्शन में छुपा है Malaika Arora का जवाब, करने जा रहीं अर्जुन कपूर संग शादी?

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के फिगर का हर कोई दीवाना है, हर कोई उनके जैसा फिगर पाना चाहता है। इन दिनों वह अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट को लेकर काफी सुर्खियों में हैं, दरअसल उन्होंने जो पोस्ट शेयर की है उसके बाद फैंस मलाइका और अर्जुन की शादी को लेकर सवाल पूछ रहे हैं, आइए जानते हैं पूरा मामला.

क्या शादी कर रही हैं मलाइका? - Is Malaika getting married

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने शरमाते हुए अपनी एक क्यूट तस्वीर शेयर की है। फोटो में मलाइका ब्लैक टैंक टॉप में नजर आ रही हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा- मैंने हां कह दिया।

मलाइका का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. पोस्ट सामने आने के बाद फैंस मलाइका से पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने शादी के लिए हां कह दी है? मलाइका के पोस्ट पर कई यूजर्स चौंकाने वाले रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं कई फैन्स ने भी उन्हें एडवांस में बधाई देना शुरू कर दिया है।

क्या मलाइका बनेंगी अर्जुन कपूर की दुल्हन? - Will Malaika become Arjun Kapoor's bride?

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अब मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की दुल्हन बनने जा रही हैं या नहीं ये वो ही बता सकती हैं. लेकिन उनके इस पोस्ट ने फैंस के दिलों की धड़कन जरूर तेज कर दी है. फैंस मलाइका और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की ग्रैंड वेडिंग के सपने देखने लगे हैं। फैंस की खुशी तो अभी शुरू ही हुई थी, लेकिन इसी बीच सूत्रों के हवाले से ऐसी खबरें सामने आई हैं कि मलाइका की शादी नहीं हो रही है, बल्कि यह एक प्रमोशनल पोस्ट है।

मलाइका अरोड़ा लंबे समय से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों की रोमांटिक लाइफ चर्चा में बनी रहती है. अर्जुन और मलाइका एक दूसरे पर प्यार बरसाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। वेकेशन से लेकर B-town parties तक एक-दूसरे का हाथ थामे हुए थे। मलाइका और अर्जुन की सिजलिंग केमिस्ट्री फैंस को कपल गोल देती है।

जब से दोनों ने अपने प्यार को ऑफिशियल किया है, फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मलाइका और अर्जुन शादी के बाद अपने रिश्ते को कब नया नाम देंगे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। हम बस इतना ही कहेंगे कि मलाइका और अर्जुन को हमेशा एक दूसरे के साथ खुश रहना चाहिए और दोनों के बीच प्यार और रोमांस हमेशा बना रहेगा।