चेहरे पर पिंपल और दाग करते है परेशान, जानिये हटाने के उपाय और रखिए साफ

चेहरे पर सिर्फ पिंपल ही नहीं बल्कि उसके दाग-धब्बे भी परेशान करते हैं। पिंप्लस से होने वाले दाग-धब्बों के निशान लम्बे समय तक स्कीन पर रहते हैं। इस वजह से चेहरे की खूबसूरती कम हो जाती है।

चेहरे पर पिंपल और दाग करते है परेशान, जानिये हटाने के उपाय और रखिए साफ

चेहरे पर सिर्फ पिंपल ही नहीं बल्कि उसके दाग-धब्बे भी परेशान करते हैं। पिंप्लस से होने वाले दाग-धब्बों के निशान लम्बे समय तक स्कीन पर रहते हैं। इस वजह से चेहरे की खूबसूरती कम हो जाती है। कोई भी जब आपके चेहरे की तरफ देखता है तो आपके सुंदर चेहरे की जगह उनकी नजरे इन दाग-धब्बों की ओर जाती हैं। ऐसे में कई प्रोडक्ट इस्तेमाल करने पर भी ये दाग-धब्बे जाते नहीं हैं।

ना सिर्फ एक्ने और पिंपल्स हमारे चेहरे के आकर्षण को कम करते हैं, बल्कि उनके कारण होने वाले दाग-धब्बे (मार्क्स) भी फेस ब्यूटी को कम कर देते हैं। तैलीय त्वचा वाले लोगों को सबसे ज्यादा पिंपल्स और उनके दागों का सामना करना पड़ता है। पिंपल्स के कारण तीन तरह के दाग-धब्बे पड़ सकते हैं।

पहला प्रकार होता है छोटे व काले दाग-धब्बे, दूसरे प्रकार में दाग-धब्बों का ऊपरी हिस्सा सफेद होता है और तीसरे प्रकार के दाग लाल व भूरे रंग के हो सकते हैं। इन सभी प्रकार के दाग-धब्बों को मिटाने के लिए आप नीचे बताई गई चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं और इनसे छुटकारा भी पा सकते हैं।

एलोवेरा है उपयोगी:

8 Benefits of Aloe Vera for Skin, According to Dermatologists

छवि स्रोत Prevention.com

एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं। अब इस मिश्रण में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। साफ पानी से चेहरा धोकर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। इसके लगातार तीन दिन इस्तेमाल से दाग-धब्बे हटने शुरू हो जाएंगे। बेदाग चेहरा पाने के लिए इस उपाय को कारगर माना जाता है।

बेसन से दाग हटने के साथ आएगा निखार:

What Is Chickpea Flour, and How Is It Used?

छवि स्रोत SpruceEats

दो चम्मच बेसन में दो चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। साथ में एक चुटकी हल्दी डालें। पेस्ट को अच्छे से हिलाकर एक हफ्ते तक रोज रात को अपने चेहरे पर लगाकर सोएं। सुबह गुनगुने पानी से इसे धोएं। यह आपके चेहरे से दाग-धब्बे हटाने के साथ ही चेहरे को चमकदार भी बनाएगा।

संतरे का छिलका:

संतरे का छिलका है बड़े काम का, यहां पढ़ें जरूरी टिप्स | Useful tips with  orange peel | Patrika News

छवि स्रोत PatrikaNews

संतरे के छिलके में दाग-धब्बे हल्के करके त्वचा की रंगत निखारने वाला गुण होता है। इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड पिंपल्स के दाग को हल्का कर देता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर और 1 चम्मच कच्चा शहद लेकर अच्छी तरह मिलाएं और एक पेस्ट बना लें। इसके बाद दाग-धब्बों वाली जगह पर इस पेस्ट को लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। हर एक दिन छोड़कर इस नुस्खे का इस्तेमाल करें।

हल्दी का प्रयोग:

Orange-Yellow Turmeric Powder by A Green Exports from Pune Maharashtra | ID  - 5631132

छवि स्रोत ExportersIndia

मुंहासों व फुंसी के दाग हटाने के लिए हल्दी का उपयोग काफी फायदेमंद होता है। इस उपाय को इस्तेमाल करने के लिए 1-2 चम्मच हल्दी पाउडर के साथ 1 चम्मच नींब का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को दाग-धब्बों पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। एक दिन छोड़कर इस उपाय का इस्तेमाल करने से फायदा मिलेगा।