PM Modi Mother Passed Away: अपनी मां हीराबेन मोदी के निधन पर ट्वीट कर भावुक हुए PM मोदी

पीएम मोदी (PM Modi) की मां हीराबेन मोदी (Heeraben Modi) का आज सुबह निधन हो गया। अचानक तबियत ख़राब के चलते UN मेहता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पीएम मोदी (PM Modi) ने खुद ट्विटर पर बेहद भावुक संदेश लिखकर मां के निधन की जानकारी दी....

PM Modi Mother Passed Away: अपनी मां हीराबेन मोदी  के निधन पर ट्वीट कर भावुक हुए PM मोदी

पीएम मोदी (PM Modi) की मां हीराबेन मोदी (Heeraben Modi) का आज सुबह निधन हो गया। हीराबेन (Hiraben) ने 100 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका अहमदाबाद के UN मेहता अस्पताल में इलाज चल रहा था। पीएम मोदी (PM Modi) ने खुद ट्विटर पर बेहद भावुक संदेश लिखकर मां के निधन की जानकारी दी। 

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, "गौरवशाली शताब्दी भगवान के चरणों में टिकी हुई है... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति को महसूस किया है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, एक निस्वार्थ कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति समर्पित जीवन शामिल है।" 

ये भी पढ़ें - mysterious Baba Vanga की साल 2023 को लेकर की गई भविष्यवाणी, जान कर रह जाएंगे हैरान

अपनी मां के निधन पर पीएम मोदी (PM Modi) ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'जब मैं उनसे उनके 100वें जन्मदिन पर मिला, तो उन्होंने एक बात कही, जो मुझे हमेशा याद रहती है, समझदारी से काम लो और पवित्रता का जीवन जियो।''  

18 जून 2022 को 100 साल की हुई थीं हीराबेन - Heeraben turned 100 on June 18, 2022

मां हीराबेन मोदी (Heeraben Modi) की तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार (December 28) को अहमदाबाद के UN मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हीराबेन (Heeraben) इस साल 18 जून, 2022 को 100 साल की हो गई थीं। मंगलवार रात (December 27) को उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें - Maa Lakshmi: नए साल पर इन संकेतों से समझ लें कि जल्द ही होने वाला है मां लक्ष्मी का आगमन

गुरुवार (December 29) को अस्पताल की तरफ से बयान जारी किया गया कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है, लेकिन शुक्रवार (December 30) सुबह उनका निधन हो गया। प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) बुधवार (December 28) दोपहर अपनी मां से मिलने के लिए दिल्ली से सीधे अहमदाबाद के UN मेहता अस्पताल गए। मां का हालचाल जानने के लिए वह वहां डेढ़ घंटे रुके और उनकी तबीयत में सुधार होने पर शाम को दिल्ली लौट आए। पीएम मोदी (PM Modi) की मां हीराबेन  (Heeraben) बेहद सादा जीवन जीती थीं। इसी साल हुए गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में उन्होंने खुद जाकर वोट डाला था।

ये भी पढ़ें - पठान में Deepika Padukone की 'भगवा बिकिनी' पर सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को बदलाव के दिए सुझाव