Chandra Grahan 2022: साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें 12 राशियों में से किन जातकों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

Chandra Grahan 2022 : जानिए इस साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण के बारे में, की ये भारत में किस समय शुरू होगा तथा इसका 12 राशियों में से किन राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा......

Chandra Grahan 2022: साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें 12 राशियों में से किन जातकों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

आज लगने जा रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण उत्तर-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के अधिकांश हिस्सों से दिखाई देगा। भारत में यह चंद्र ग्रहण कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची, गुवाहाटी में देखने को मिल सकता है. साल का ये आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगने जा रहा है। 

ये भी पढ़े - World Cup प्रदर्शन के बीच Virat Kohli ने जीता पहली बार ICC Player of the Month

इस समय भारत में चंद्र ग्रहण होगा - lunar eclipse time in india

भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण 8 नवंबर, 2022 को शाम 5:20 बजे दिखाई देने लगेगा और शाम 6.20 बजे समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल भारतीय समयानुसार 8 नवंबर को सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो गया है। 

राशियों पर पड़ेगा चंद्र ग्रहण का प्रभाव - Effect of lunar eclipse on zodiac signs

साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का असर सभी राशियों पर दिखेगा। कुछ राशियों के लिए यह चंद्र ग्रहण अच्छा साबित होगा तो कुछ को इस दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। मिथुन, कर्क, वृश्चिक, कुंभ राशि के जातकों के लिए साल का आखिरी चंद्र ग्रहण शुभ रहेगा। वहीं मेष, वृष, सिंह, मीन, मकर, धनु राशि के जातकों के लिए यह आखिरी चंद्र ग्रहण काफी अशुभ साबित होगा।

ये भी पढ़े - EWS आरक्षण पर मोदी सरकार की बड़ी जीत, 5 में से 3 3 जजों की मिली सहमति