तोते ने मैना को इंप्रेस करने के लिए खास अंदाज में लगाए देसी ठुमके, वीडियो देख हो जाएंगे लोटपोट

तोता ने अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए लगाए देसी ठुमके और अब तक जिसने भी इस वीडियो को देखा है हंस हंस के लोटपोट हो है .......

तोते ने मैना को इंप्रेस करने के लिए खास अंदाज में लगाए देसी ठुमके, वीडियो देख हो जाएंगे लोटपोट

Viral Video: आपने सुना होगा कि एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए न जाने क्या-क्या करता है, लेकिन क्या आपने सुना है कि तोता अपनी मैना को इंप्रेस करने के लिए डांस करता है, अगर नहीं तो आज इस वीडियो में देखें कि कैसे एक तोता नकल के साथ-साथ बुद्धि का इस्तेमाल कर रहा है अपनी मैना को प्रेस करने के लिए।  

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक तोता मुंडेर पर बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड का इंतजार कर रहा है। उस समय तोते की शक्ल पर उदासी रहती है। वह मजनू बन लैला का वेट कर रहा है। कुछ पल बाद लैला यानी तोते की गर्लफ्रेंड दस्तक देती है। फिर सांकेतिक भाषा में दोनों के बीच गुफ्तगू होती है।

मानो सांकेतिक भाषा में तोते की गर्लफ्रेंड बोलती है-'मैं देर से आई उसके लिए माफ़ करना'। तोता भी अपनी गर्लफ्रेंड की खता को माफ कर देता है। तोते के दिल में गर्लफ्रेंड को देख गिटार बजने लगता है। इसके लिए वह अपनी गर्लफ्रेंड की देरी को इग्नोर कर देता है। इसके बाद खास अंदाज में अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने की सोचता है। तभी लाइट, कैमरा एंड सॉन्ग अंदाज में तोता डांस कर अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने लगता है। उस समय तोते का लुक देखने लायक है। वह बिल्कुल मजनू लगता है। ये वीडियो बेहद मजेदार है।

यह प्यारा और मज़ेदार वीडियो भारतीय वन सेवा, IFS के डॉ. सम्राट गौड़ा ने ट्विटर पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर इसे शेयर किए जाने के बाद, तोते का यह वीडियो काफी वायरल हो गया है। इसे 13 हजार से ज़्यादा बार देखा जा चुका है और सैकड़ों लाइक्स मिले हैं। सोशल मीडिया यूज़र्स इस वीडियो को देख काफी खुश हैं।