Vastu Tips: बिजनेस पर लगी बुरी नजर दूर करने के लिए तुरंत अपनाएं ये एक उपाय

Family Business Vastu Rules: यदि आप फैमिली बिजनेस से जुड़े हैं और लगातार मेहनत के बाद भी आपको बार-बार घाटा हो रहा है या व्यवसाय की प्रगति में बाधाएं आ रही हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। वास्तु शास्त्र में इसके लिए कई उपाय बताए गए हैं जिनसे आप अपनी इन परेशानियों को दूर कर सकते है..

Vastu Tips: बिजनेस पर लगी बुरी नजर दूर करने के लिए तुरंत अपनाएं ये एक उपाय

Family Business Vastu Rules: यदि आप पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हैं और लगातार मेहनत के बाद भी आपको परिणाम नहीं मिल रहा है, आपको बार-बार घाटा हो रहा है या व्यवसाय की प्रगति में बाधाएं आ रही हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। वास्तु शास्त्र में इसके लिए कई उपाय बताए गए हैं। पारिवारिक व्यवसाय में समस्याएँ आर्थिक समस्याओं को जन्म देती हैं। ऐसे में व्यापार में लगी बुरी नजर या दुर्भाग्य को दूर करने के लिए वास्तु के ये उपाय बेहद कारगर होते हैं।

ये भी पढ़ें - Weird Incidents in flights: पेशाब कांड से लेकर मारपिटाई तक, फ्लाइट की इन 5 अजीबोगरीब घटनाओं ने मचाया दुनियाभर में बवाल

व्यापार पर नजर लगी नजर उसे एकदम डूबा देती है। ऐसे में व्यक्ति को कई तरह की आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति को उसका फल नहीं मिल पाता है। ऐसे में व्यक्ति के हाथ में निराशा ही हाथ लगती है। वास्तु विशेषज्ञों के इन उपायों को अपनाने से पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति को आवश्यकता से अधिक लाभ प्राप्त होगा। दिन दोगुना और रात चौगुनी हो जाएगी।

पारिवारिक व्यवसाय में वृद्धि के उपाय - Ways to increase family business 

- वास्तु विशेषज्ञों की मानें तो कई बार इंसान जीवन में कई ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर बैठता है, जिसके बारे में हमें पता भी नहीं चलता। लेकिन इसका खामियाजा इंसान को भुगतना पड़ता है। वास्तु शास्त्र में दिशाओं पर विशेष बल दिया गया है। माना जाता है कि अगर किसी चीज को सही दिशा में रखा जाए तो ही उसके शुभ फल सामने आते हैं। सही दिशा व्यक्ति को उन्नति के पथ पर ले जाती है। ऐसे में बिजनेस में कुछ भी करने से पहले दिशा का खास ख्याल रखें।

ये भी पढ़ें - हीटर खरीदते समय ध्यान रखें ये 5 बातें, सर्दियों में कमरा होगा जल्दी गर्म और बिल आएगा कम

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार जल की दिशा व्यक्ति के सौभाग्य और सफलता को निर्धारित करती है। ऐसे में अपने पारिवारिक व्यवसाय में सौभाग्य पाने के लिए या लोगों की नजर से बचने के लिए घर या ऑफिस के गलियारे या बालकनी में पानी से संबंधित तस्वीर या शो-पीस लगाने से विशेष लाभ होगा। बता दें कि ऐसा करने से व्यक्ति के व्यापार को बुरी नजर से छुटकारा मिल जाएगा और व्यापार घोड़े की गति से चलने लगेगा।