Viral Video: अनजानी शादी में खाना खाने पहुंचा हॉस्टल का लड़का, दूल्हे की बातों ने कर दिया हैरान

Viral Video: हॉस्टल के खाने से बोर होकर अनजानी शादी में खाना खाने पहुंचा हॉस्टल का लड़का, दूल्हे को बताई सचाई फिर दूल्हे ने कहा खुद खाओ और

Viral Video: अनजानी शादी में खाना खाने पहुंचा हॉस्टल का लड़का, दूल्हे की बातों ने कर दिया हैरान

शादियों का सीजन चल रहा है और लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए बहुत कुछ करते हैं, लेकिन आज के इस वीडियो में कुछ ऐसा हुआ है, जिसे देखकर हर तरफ दूल्हे की तारीफ हो रही है. यह वीडियो बिहार का बताया जा रहा है। इसमें एक लड़का एक शादी में दूल्हे के पास स्टेज पर बैठा है। वह दूल्हे से कहता है कि हम नहीं जानते कि तुम्हारा नाम क्या है और तुम कहां से हो। हम हॉस्टल में पढ़ते हैं और हमने आज खाना नहीं बनाया है। इसलिए बिना बुलाए इस शादी में खाना खाने आए हैं। आपको कोई समस्या नहीं है ना?' इस पर दूल्हे का कहना है कि कोई दिक्कत नहीं है। आप खाये और अपने दोस्तों के लिए भी लेकर जाना।  दूल्हे का यह जवाब सुनकर लड़के के दोस्त हंसने लगे।

इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. लोग कह रहे हैं कि यही इंसानियत है। लोगों ने इसे मध्य प्रदेश के मामले से जोड़ दिया। कहा कि दुनिया में हर तरह के लोग होते हैं। जैसे मध्य प्रदेश की घटना जिसमें MBA की पढ़ाई कर रहा एक लड़का एक शादी में बिना बुलाए खाना खाने गया था, उसे पकड़कर झूठे बर्तन धुलवाए गए और शादी वाले परिवार की इस हरकत पर लोगों ने नाराजगी जताई थी और कुछ इस बिहार के दूल्हों की तरह होते हैं जो बच्चों की मज़बूरी समझ रहा है वीडियो में दिख रहे लड़के का नाम आलोक है और वह बिहार का रहने वाला है.