Winter Alert: सर्दी का कहर, MP समेत इन 2 राज्यों में अलर्ट, 31 दिसंबर से 4 जनवरी कड़ाके की ठंड

उत्तर भारत (North India) में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार सुबह शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने इन राज्यों में कड़ाके की सर्दी का अलर्ट जारी किया है.....

Winter Alert: सर्दी का कहर, MP समेत इन 2 राज्यों में अलर्ट, 31 दिसंबर से 4 जनवरी कड़ाके की ठंड

उत्तर भारत (North India) में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार सुबह शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने इन राज्यों में कड़ाके की सर्दी का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में यहां का तापमान 3 से 7 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। चूरू में सोमवार सुबह 0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इस वजह से विजिबिलिटी भी काफी कम रही। रेल और सड़क परिवहन भी प्रभावित हुआ।

31 दिसंबर से 4 जनवरी तक पारा माइनस में जाएगा - From December 31 to January 4, mercury will go in minus

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक पांच दिन इस सीजन के सबसे ठंडे दिन हो सकते हैं। इस दौरान पंजाब, हरियाणा के कुछ इलाकों में रात का तापमान माइनस में जा सकता है। जबकि दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रात का तापमान 1 से 4 डिग्री के बीच रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 10 से 14 डिग्री के दायरे में रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें - Petrol-Diesel Price Today: क्या है आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम, सिर्फ एक SMS से करें चेक

इस वजह से गिरेगा पारा - Because of this mercury will fall

मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार भूमध्य सागर से उठने वाला पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय होगा। इसके चलते 29 दिसंबर के बाद पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी होगी। कुछ जगहों पर बारिश होने का भी आसार हैं।

दिल्ली में 3 डिग्री पहुंचा पारा - Mercury reached 3 degrees in Delhi

दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच पारा 3 डिग्री तक पहुंच गया. मौसम विभाग ने यहां पहले ही येलो अलर्ट जारी कर दिया था। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के पालम में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री, सफदरजंग में 5 डिग्री, आयानगर में 4.0 डिग्री, रिज में 4.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. अगले 5 दिनों में और कड़ाके की सर्दी पड़ने का अनुमान है।

ये भी सुने - झूमे जो पठान Lyrics हिंदी और इंग्लिश में ~ Pathaan (2023) Shah Rukh Khan, Deepika Padukone

राजस्थान: इन 2 शहरों में पारा माइनस - Rajasthan: Mercury minus in these 2 cities

राजस्थान में सोमवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। क्रिसमस का दिन राज्य में कड़ाके की सर्दी की शुरुआत लेकर आया है। रविवार को सीजन में पहली बार दो शहरों का तापमान माइनस में गया। माउंट आबू में पारा माइनस 0.5 जबकि जयपुर के जोबनेर में माइनस 0.5 डिग्री रहा।

जयपुर शहर में भी सीजन की सबसे सर्द रात रही और पारा 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सीकर, फतेहपुर समेत 11 शहरों में पारा 5 डिग्री से नीचे लुढ़क गया। शेखावाटी सहित कई इलाकों में शीतलहर के साथ ही घना कोहरा भी छाया रहा।  इससे विजिबिलिटी भी कम हो गई थी।

ये भी सुनें - Pathaan movie 2022 - Latest Song ''Besharam Rang'' (Shah Rukh Khan, Deepika Padukone)

MP: 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान - MP : Temperature below 10 degree Celsius

उत्तरी हवाओं के कारण राज्य के कई जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। दतिया सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसके अलावा धार, गुना, ग्वालियर, पचमढ़ी, राजगढ़, रतलाम, खजुराहो, नौगांव और सागर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। शनिवार शाम से उत्तरी हवाएं चलनी शुरू हो गई। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। अगले 48 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

उत्तराखंड: हरिद्वार में पारा 10 डिग्री से नीचे - Uttarakhand: Mercury below 10 degrees in Haridwar

उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। सोमवार सुबह कई इलाकों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। प्रदेश का वासुकी ताल पूरी तरह से जम गया है। यह झील गंगोत्री से केदारनाथ के रास्ते में पड़ती है। इस कुंड को देखने के लिए चार धाम यात्रा के दौरान ही जाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - Besharam Rang विवाद में Honey Singh का आया बयान, दीपिका को लेकर कही ये बड़ी बात