Winter Travel Destination: दिसंबर में घूमी जाने वाली 7 सस्ती और बेस्ट जगहें है ये, दोस्तों और फैमिली के साथ बनाएं आज ही प्लान

साल 2022 खत्म होने में कुछ ही समय बचा है। अगर आप भी कहीं बाहर जाने का प्लान कर रहे हैं तो साल का अंत यानी दिसंबर का आखिरी दिन आपके लिए सबसे बेस्ट है इस लेख में हम आपको भारत की कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जो दिसंबर के महीने में आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित होंगी....

Winter Travel Destination: दिसंबर में घूमी जाने वाली 7 सस्ती और बेस्ट जगहें है ये, दोस्तों और फैमिली के साथ बनाएं आज ही प्लान

साल 2022 खत्म होने में कुछ ही समय बचा है. अगर आप भी कहीं बाहर जाने का प्लान कर रहे हैं तो साल का अंत यानी दिसंबर का आखिरी दिन आपके लिए सबसे बेस्ट है क्योंकि इस दौरान क्रिसमस और न्यू ईयर की वजह से पर्यटन स्थलों पर एक अलग ही रौनक रहती है और यह सीजन काफी खास होता है। बाहर जाने का सबसे अच्छा समय। के लिए भी यह काफी अच्छा माना जाता है अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह लेख आपके लिए काफी मददगार हो सकता है। अक्सर लोग वेकेशन प्लान करते वक्त जगहों को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं, इसलिए इस लेख में हम आपको भारत की कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जो दिसंबर के महीने में आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित होंगी।

ये भी पढ़ें - Temples in Ujjain: ये 12 प्राचीन मंदिर ''उज्जैन'' शहर की है शान, जानिए इन की विशेषताएँ

औली - Auli

औली उत्तराखंड की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है और इसे मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से भी जाना जाता है। औली में देखने लायक कई जगह हैं। अगर आप दिसंबर में औली घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस दौरान आपको कई मजेदार गतिविधियां करने को मिलेंगी। औली में दिसंबर के महीने में खूब बर्फबारी होती है। दिसंबर में बर्फ से ढकी पहाड़ियां देखना अपने आप में एक अलग अनुभव होता है।

ये भी पढ़ें - Uttar Pradesh: जानिए भारत के इस पहले राज्य के बारे में, जहाँ पहली बार मुख्यमंत्री के पद पर महिला नियुक्त हुई

गोवा - Goa

गोवा कई लोगों का ड्रीम डेस्टिनेशन है। अगर आपको सर्दियां ज्यादा पसंद नहीं हैं तो गोवा आपके लिए एक परफेक्ट जगह साबित हो सकती है। गोवा में क्रिसमस और न्यू ईयर काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान यहां बिल्कुल अलग तरह की वाइब्स आती हैं।

ये भी पढ़ें - जहाँ गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट्ट जैसे महान विद्वानों ने लिया जन्म, क्या है उस बिहार का गौरवशाली इतिहास

रण और कच्छ - Rann and Kutch

अगर आप किसी अनोखी जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं तो रण और कच्छ बहुत अच्छे विकल्प हैं। यहां चारों तरफ आपको सिर्फ सफेद जमीन ही नजर आएगी जो असल में नमक है। हर साल नवंबर से फरवरी तक यहां रण महोत्सव मनाया जाता है। इस उत्सव में कला, संस्कृति और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिलता है। नमक के इस रेगिस्तान में आप ऊंट की सवारी का मजा ले सकते हैं।

अलेप्पी  - Alleppey

केरल को पिक्चर परफेक्ट डेस्टिनेशन के तौर पर गिना जाता है। यहां स्थित अलेप्पी अपने बैकवाटर हाउसबोट्स के लिए काफी प्रसिद्ध है। बहुत से लोग हाउसबोट में रात बिताना चाहते हैं। अलेप्पी, टेकड़ी और मुन्नार पास में स्थित हैं, इसलिए आप इन जगहों पर भी जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें - बॉम्बे से मुंबई तक का सफर, क्या है इस मायानगरी का इतिहास? (Journey from Bombay to Mumbai, what is the history of this city)

मनाली - Manali

मनाली एक ऐसी जगह है जिसे किसी परिचय की जरूरत नहीं है। ऑफ सीजन में भी हजारों पर्यटक यहां घूमने आते हैं। सर्दी के मौसम में मनाली की खूबसूरती और बढ़ जाती है। यहां के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों को बर्फ से ढके देखना अपने आप में एक अलग तरह का अनुभव है।

ये भी पढ़ें - Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश जन्में ये योद्धा, इसकी आजादी के संघर्ष में रहे ये लोगों सबसे आगे

तवांग - Tawang

अगर आप छुट्टियों में किसी दूसरी जगह जाना चाहते हैं तो भारत के उत्तर-पूर्व की जगहें भी एक अच्छा विकल्प हैं। तवांग पूर्वोत्तर भारत की खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां की खूबसूरती देखकर आपको भी इस जगह से प्यार हो जाएगा। यहां कई खूबसूरत बौद्ध मठ हैं।

ये भी पढ़ें - Maharashtra: जानिए महाराष्ट्र कब आया अस्तित्व में, जाने इसका इतिहास, विकास और मूल भाषा

पुडुचेरी- Puducherry

पुडुचेरी अपने खूबसूरत लैंडस्केप के लिए काफी मशहूर है। आपको यहां भारत की पारंपरिक संस्कृति के साथ-साथ फ्रेंच वास्तुकला भी देखने को मिलेगी। दिसंबर के महीने में यहां घूमना आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है। अगर आप अपने वेकेशन को शांति से एन्जॉय करना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें - Uttarakhand: देवभूमि उत्तराखंड का इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान