ये है Britain की Queen Elizabeth की सबसे बेशकीमती चीज

हैदराबाद के निजाम ने उपहार में दिया था ये हार, इस तोफहे में 300 हीरों को लगा कर सजाया गया था जिसकी कीमत आज के समय में करीब 7 अरब रुपये है.....

ये है Britain की Queen Elizabeth की सबसे बेशकीमती चीज

Britain की सबसे लंबे समय तक राज करने वाली Queen Elizabeth द्वितीय का गुरुवार को 96 साल की उम्र में स्कॉटलैंड के बालमोरल पैलेस में निधन हो गया। रानी को अपने पूरे जीवन में एक फैशन आइकन माना जाता था। वह दुनिया के कुछ सबसे महंगे आभूषणों की मालकिन थीं। उसके पास कई कीमती जेवर हुआ करते थे। आज हम रानी की सबसे बेशकीमती संपत्ति में से एक के बारे में बता रहे हैं, हैदराबाद के निजाम ने उपहार में दिया था ये हार, इस तोफहे में 300 हीरों को लगा कर सजाया गया था जिसकी कीमत आज के समय में करीब 7 अरब रुपये है.

View this post on Instagram

A post shared by The Royal Family (@theroyalfamily)

बात 1947 की है, जब ब्रिटेन की Queen Elizabeth द्वितीय अपनी शादी के बाद भारत आई थीं। उस समय हैदराबाद के निजाम उस्मान अली खान उर्फ ​​आसफ जाह अष्ठम दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक थे। वह बहुत सारी संपत्ति का मालिक था। उनकी अपार संपत्ति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टाइम्स मैगजीन के 1937 के अंक में उन्हें दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति होने का दावा किया गया था।

पूरी कहानी क्या थी 
ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अपने पति प्रिंस फिलिप के साथ भारत आई थीं। यह 1947 की बात है। निजाम उस्मान अली खान ने अपनी हैदराबाद यात्रा के दौरान उन्हें आमंत्रित किया था। निज़ाम एलिजाबेथ को उसकी शादी के लिए उपहार के रूप में एक बेशकीमती संपत्ति देना चाहता था। तो निजाम रानी को अपने साथ अपने खजाने में ले गया और कहा कि आप जो चाहो वो ले सकती है। महारानी एलिजाबेथ को प्लैटिनम का हार पसंद आया जिसमें 300 हीरे सजाए गए थे। फिर क्या था निजाम ने वह हार रानी को उपहार के रूप में भेंट किया।

हर फंक्शन में पहनती थी महारानी हार 
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को कई मौकों पर उस हार को पहने देखा गया था। वह नेकलेस लगभग हर पब्लिक इवेंट में पहनती थीं। इसके अलावा उन्होंने वो नेकलेस डचेस ऑफ कैम्ब्रिज केट मिडलटन को पहनने के लिए भी दिया था। केट को भी कई मौकों पर उस नेकलेस को पहने देखा गया था।