क्या नागालैंड के लोग आदमी खाते हैं? मंत्री ने दिया यह मजेदार बयान, वीडियो वायरल

मंत्री ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे नागालैंड की संस्कृति पर बात कर रहे हैं और साथ में ही साल 1999 में अपनी पहली दिल्ली यात्रा को याद कर रहे हैं।

क्या नागालैंड के लोग आदमी खाते हैं? मंत्री ने दिया यह मजेदार बयान, वीडियो वायरल

इन दिनों नागालैंड के एक मंत्री सोशल मीडिया पर अपने चुटीले और मजेदार अंदाज के चलते चर्चा का विषय बने हुए हैं। सबसे पहले उन्होंने छोटी आंखों को लेकर कुछ ऐसा कहा था कि उनका बयान वायरल हो गया था। इसी बीच उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे नागालैंड की संस्कृति पर बात कर रहे हैं और साथ में ही साल 1999 में अपनी पहली दिल्ली यात्रा को याद कर रहे हैं।


दरअसल, नागालैंड के इस मंत्री का नाम तेमजेन इमना अलांग है। तेमजेन मौजूदा समय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। ट्विटर पर पोस्ट किए गए अपने एक वीडियो में दिल्ली स्टेशन का एक किस्सा सुना रहे हैं। उन्होने कहा कि जब मैं पहली बार 1999 में दिल्ली आया और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उतरा, तो वहां लोगों की तादाद देखकर मैं चौंक गया। यह संख्या नागालैंड की पूरी आबादी से अधिक थी। मैं हैरान था और मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा था।


आगे उन्होंने यह भी कहा कि सांस्कृतिक रूप से समृद्ध नागालैंड के बारे में राष्ट्रीय राजधानी के लोगों की कई गलत धारणाएं हैं। ज्यादातर लोगों को पता नहीं था कि नागालैंड कहां है। वे मुझसे पूछते थे कि क्या हमें नागालैंड जाने के लिए वीजा की जरूरत है। लोगों को एक अफवाह के बारे में पता चला कि नागालैंड के लोग इंसानों को खाते हैं। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि मेरे डील-डौल से लोगों का संदेह पुख्ता हो गया होगा।