तुलसी, मनीप्लांट और इन पौधों को घर में लगाएं, होगी मां लक्ष्मी की कृपा

वास्तु में तुलसी और मनी प्लांट को बहुत महत्व दिया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपके घर में तुलसी और मनीप्लांट हैं तो आपके घर में धन-समृद्धि आएगी। घर में तुलसी और मनी प्लांट को कहां रखना चाहिए

तुलसी, मनीप्लांट और इन पौधों को घर में लगाएं, होगी मां लक्ष्मी की कृपा

वास्तु में तुलसी और मनी प्लांट को बहुत महत्व दिया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपके घर में तुलसी और मनीप्लांट हैं तो आपके घर में धन-समृद्धि आएगी। घर में तुलसी और मनी प्लांट को कहां रखना चाहिए, इसके लिए वास्तु में विशेष नियम बताए गए हैं, इसके अलावा इनकी देखभाल किस तरह करनी है, इनका भी खास ध्यान रखना चाहिए। दरअसल मनी प्लांट और तुलसी दोनों का ही सूखना धन-समृद्धि के लिहाज से शुभ नहीं माना जाता है। यहां हम आपको बता रहे हैं मनी प्लांट और तुलसी के अलावा कुछ और पौधे जो धन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुभ माने जाते हैं।

मनी प्लांट का पौधा :

image source floweraura
आपने अक्सर घर, ऑफिस या शॉप पर लोगों को मनी प्लांट लगाए हुए देखा होगा। मनी प्लांट लताओं वाला पौधा है, इसका हरा रंग आंखों को सुकून देता है। ऐसी मान्यता है कि इस प्लांट को लगाने से गुड लक बढ़ता है और घर परिवार में धन एवं समृद्धि आती है। कई बार इस प्लांट के लगाने के बाद विपरीत प्रभाव बढ़ जाता है। धन खर्च ज्यादा होने लगता है और नकारात्मकता बढ़ती है। ऐसे में वास्तु का महत्व बढ़ जाता है। मनी प्लांट वास्तु के अनुसार लगाना चाहिए। जागरण अध्यात्म में आज आपको मनी प्लांट से जुड़ी महत्पवपूर्ण बातें बताने जा रहे हैं, जिसमें वास्तु का भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण होता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

तुलसी का पौधा :

image source housing
तुलसी के पौधे की इन दोनों किस्मों में से किसी एक को आप घर पर रख सकते हैं। राम और श्यामा तुलसी दोनों के पौधे अपने औषधीय लाभों के लिए व्यापक रूप से लोकप्रिय हैं। पवित्र तुलसी या हरा तुलसी का पौधा आमतौर पर उपलब्ध तुलसी का पौधा है जिसे वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ माना जाता है। भारत में तुलसी के पौधे के विभिन्न प्रकार पाए जाते हैं।

शमी का पौधा:

image source nanha podha
घर में शमी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं शनिदेव को शमी बहुत प्रिय है। इसलिए अगर शमी का पौधा घर में लगा होगा, तो आपको शनिदेव की कृपा मिलेगी। शमी के पौधे के अलावा केतकी, चंपा और केले का पौधा बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इन पौधों को लगाने से घर में नकारात्मकता नहीं आती है। इन पौधों को लगाने से घर में खुशहाली का वास होता है। केले का पौधा विष्णु भगवान की पूजा में इस्तेमाल होता है, इसलिए एकतरफ तुलसी जो लक्ष्मी जी का प्रतीक है तो वहीं दूसरी तरफ केले का पौधा लगाने से सत्यनारायण भगवान की कृपा मिलती है।