गर्लफ्रेंड Malaika Arora की प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़के Arjun Kapoor, बोले- यह बेहद शर्मनाक हरकत की

हाल ही में सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) के प्रेग्नेंट होने की खबरें आने लगीं, जिसके बाद अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) भड़क गए और फेक न्यूज फैलाने के लिए मीडिया हाउस की क्लास लगा दी...

गर्लफ्रेंड Malaika Arora की प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़के Arjun Kapoor,  बोले- यह बेहद शर्मनाक हरकत की

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Bollywood actresses Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपने लव अफेयर को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर मलाइका के प्रेग्नेंट होने की खबरें आने लगीं, जिसके बाद अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) भड़क गए और फेक न्यूज फैलाने के लिए मीडिया हाउस की क्लास लगा दी।

अर्जुन और मलाइका बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। इन दोनों की गिनती बेस्ट कपल्स में होती है। इस बीच अर्जुन अपने और मलाइका के बारे में ऐसी फेक न्यूज पढ़ने से खुद को रोक नहीं पाए। इसका उन्होंने सोशल मीडिया पर करारा जवाब दिया, जिसका स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो रहा है.

अर्जुन ने अपनी इंस्टा स्टोरी में स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उस खबर को अफवाह फैलाने वाले पत्रकार के नाम का भी जिक्र किया है। एक्टर ने गुस्से में पत्रकार से कहा कि तुम मेरी निजी जिंदगी से खेलने की हिम्मत मत करना। अर्जुन अपने और मलाइका के रिश्ते को लेकर काफी वफादार हैं। ये अपनी लव लाइफ में किसी को दखलअंदाजी नहीं करने देना चाहते हैं।

अर्जुन ने कहानी में अफवाह वाली खबरों का करारा जवाब देते हुए लिखा, 'यह बहुत घटिया लेवल हैं। यह बहुत ही शर्मनाक और अनैतिक है कि आप इस घटिया खबर को प्रकाशित कर रहे हैं। ये पत्रकार नियमित रूप से ऐसी खबरें लिखते हैं। क्योंकि वे सभी नकली हैं, हम उन्हें नज़रअंदाज़ कर देते हैं। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।